फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: बिन बुलाए शादी में मेहमान बने मीका सिंह, अपने गाने से बांधा समां

Mon, 27 Dec 2021 01:00 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 27 Dec 2021 01:00 AM IST
सार

सिंगर मीका सिंह अपने गानों के साथ-साथ अपने कारनामों की वजह से भी अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। वो अक्सर कुछ ऐसा कर जाते हैं जो लोगों की सोच से बिलकुल परे होता हैं। अक्सर सिंगर हो या बॉलीवुड का कोई एक्टर जब भी वो किसी शादी में जाते हैं तो वहां परफॉर्म करने के लिए बड़ा अमाउंट लेते हैं, लेकिन हाल ही में मीका सिंह ने कुछ ऐसा किया जिसको लेकर सिंगर की खूब तारीफ हो रही है।

विज्ञापन
mika singh reached at wedding without invitation sing a famous song of him sawan mein lag gayi aag on stage
मीका सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

सिंगर मीका सिंह अपने गानों के साथ-साथ अपने कारनामों की वजह से भी अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। वो अक्सर कुछ ऐसा कर जाते हैं जो लोगों की सोच से बिलकुल परे होता हैं। अक्सर सिंगर हो या बॉलीवुड का कोई एक्टर जब भी वो किसी शादी में जाते हैं तो वहां परफॉर्म करने के लिए बड़ा अमाउंट लेते हैं, लेकिन हाल ही में मीका सिंह ने कुछ ऐसा किया जिसको लेकर सिंगर की खूब तारीफ हो रही है। मीका सिंह का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।



बिन बुलाए शादी में पहुंचें मीका सिंह

दरअसल मीका सिंह हाल ही में एक शादी में पहुंच गए। अगर आप सोच रहे हैं कि मीका सिंह को इस शादी में आमंत्रित किया गया था तो ऐसा नहीं है। मीका सिंह इस शादी में बिन बुलाए मेहमान की तरह पहुंचें थे। इस बात का खुलासा खुद मीका सिंह ने मंच पर पहुंचने के बाद दिया। हालांकि शादी में मौजूद सभी मेहमान मीका सिंह को वहां पर अचानक देखकर काफी खुश हुए। इतना ही नहीं मीका सिंह ने अपने गाने से समां भी बांध दिया।

mika singh reached at wedding without invitation sing a famous song of him sawan mein lag gayi aag on stage
मीका सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

साधारण कपड़ों में पहुंचें शादी में

मीका सिंह को शादी में देखकर हर कोई हैरान रह गया। मीका राहुल वैद्य के साथ शादी में पहुंचें थे और एकदम साधारण कपड़ों में थे। शादी में संगीत के कार्यक्रम के दौरान एक लेडी सिंगर अपने गानों से समां बांध रही थीं, ठीक तभी मीका सिंह स्टेज पर चढ़ें और उन्होंने अपनी शानदार परफॉरमेंस दे दिया। उन्होंने सावन में लग गई आग गाना गाया। मीका सिंह को देखकर हर कोई काफी हैरान होने के साथ-साथ काफी खुश हुआ।

mika singh reached at wedding without invitation sing a famous song of him sawan mein lag gayi aag on stage
मीका सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

मीका सिंह ने मंच पर कही ये बात

मीका सिंह ने मंच पर जाकर कहा, मुझे इस शादी में आमंत्रित नहीं किया गया है, मैं यहां पर बिन बुलाया मेहमान हूं। लेकिन मैं उम्मीद करता हूं कि आप लोगों को मेरा गाना सुनकर मजा आया होगा। मीका सिंह ने स्टेज पर गाना गा रही महिला की भी खूब तारीफ की। मीका सिंह ने कहा ये लड़की बहुत सुंदर है और बहुत अच्छा गाना गाती है। मीका ने बताया कि राहुल वैद्य भी उनके साथ आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
mika singh reached at wedding without invitation sing a famous song of him sawan mein lag gayi aag on stage
मीका सिंह - फोटो : Instagram
फैंस को पसंद आया मीका का अंदाज
 

मीका को सावन में लग गई आग से काफी सफलता मिली थी। इस गाने को बहुत पसंद किया गया था। लोग उनके इस अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर सोशल मीडिया पर मैसेज कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, ‘ये मेरा पसंदीदा गाना है और आप भी मुझे बहुत पसंद हैं। अन्य यूजर ने लिखा, ‘जब मेरी शादी हो तो ऐसे ही आ जाना अचानक।

 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed