फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Narottam Mishra Sunny Leone Song Threat: नरोत्तम मिश्रा की धमकी के बाद सनी लियोनी के गाने में होगा बदलाव, बैकफुट पर सारेगामा

Sun, 26 Dec 2021 08:37 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 26 Dec 2021 08:37 PM IST
विज्ञापन
Madhuban mein Radhika Controversy: Saregama declared they will change lyrics and name of song Madhuban following outrage and after Narottam Mishra warning and
मधुबन - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में रिलीज हुए गाने मधुबन को लेकर जारी विवाद के बीच अब संगीत लेबल सारेगामा ने रविवार को कहा कि वह आपने गाने ‘मधुबन’ के बोल और नाम को बदल देगी। दरअसल, इस गाने को लेकर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आरोप लगाया था कि गाने के वीडियो ने हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। इस दौरान मंत्री ने वीडियो में नजर आईं अभिनेत्री सनी लियोनी को चेतावनी दी थी कि वह अपने इस गाने के लिए माफी मांगे और अपने गाने मधुबन को 3 दिनों के अंदर वापस ले लें वरना इनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

नरोत्तम मिश्रा की तरफ से मिली प्रतिक्रिया के बाद सारेगामा ने सोशल मीडिया पर एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया है। म्यूजिक लेबल ने अपने इस बयान में लिखा कि हाल ही में मिली प्रतिक्रियाओं और हमारे देशवासियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए हम मधुबन गाने का नाम और लिरिक्स बदल देंगे। नया गाना अगले 3 दिनों में सभी प्लेटफार्म पर पुराने गाने से रिप्लेस कर दिया जाएगा।

Madhuban mein Radhika Controversy: Saregama declared they will change lyrics and name of song Madhuban following outrage and after Narottam Mishra warning and
मधुबन - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि यह गाना 22 दिसंबर को रिलीज किया गया था। इसके सामने आते ही यह विवादों में घिर गया था। इस गाने को लेकर मध्य प्रदेश सरकार के प्रवक्ता नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि हिंदू मां राधा की पूजा करते हैं और इस गीत ने लोगों की भावनाओं को आहत किया है।

View this post on Instagram

A post shared by Saregama India (@saregama_official)

Madhuban mein Radhika Controversy: Saregama declared they will change lyrics and name of song Madhuban following outrage and after Narottam Mishra warning and
मधुबन - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले वृंदावन के संत नवल गिरी महाराज ने भी सरकार से इस गाने के खिलाफ कार्यवाही की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि अगर सरकार ने अभिनेत्री के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया और वीडियो एल्बम पर प्रतिबंध नहीं लगाया तो हम इसके खिलाफ कोर्ट जाएंगे। महाराज ने यह भी कहा कि अगर अभिनेत्री ने अपने सीन नहीं हटाए और माफी नहीं मांगी तो उन्हें देश में रहने नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Madhuban mein Radhika Controversy: Saregama declared they will change lyrics and name of song Madhuban following outrage and after Narottam Mishra warning and
मधुबन - फोटो : सोशल मीडिया

इस गाने को मशहूर गायिका कनिका कपूर और गायक अरिंदम चक्रवर्ती ने गाया है। वहीं, जाने-माने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने इसे कोरियोग्राफ किया है। गाने के शुरुआती बोल 1960 में आई फिल्म कोहिनूर के मशहूर गाने मधुबन में राधिका नाचे रे से मेल खाते हैं। उस गाने को दिवंगत गायक मोहम्मद रफी ने गाया था और इसे दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार पर फिल्माया गया था।

विज्ञापन
Madhuban mein Radhika Controversy: Saregama declared they will change lyrics and name of song Madhuban following outrage and after Narottam Mishra warning and
फेम क्रीम ब्लीच का विज्ञापन - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले कुछ दिन पहले डाबर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने अपने फेम क्रीम ब्लीच का विज्ञापन भी वापस लिया था। दरअसल, इस विज्ञापन में समान लिंग वाले जोड़े को करवा चौथ मनाते हुए दिखाया गया था। इस विज्ञापन विरोध करते हुए मध्य प्रदेश के गृहमंत्री ने इसे आपत्तिजनक करार दिया था। साथ ही कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की चेतावनी भी दी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed