फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: सलमान खान को सांप ने काटा और मार्च में होगी ऋचा चड्ढा अली फजल की शादी, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें

Sun, 26 Dec 2021 07:48 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sun, 26 Dec 2021 07:48 PM IST
विज्ञापन
salman khan hospitalized snake bite richa chadha ali fazal marriage in march harnaaz sandhu work with shahrukh khan  top 10 entertainment
सलमान खान, ऋचा चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को सांप ने काट लिया है। ये घटना शनिवार और रविवार की रात की है, जब सलमान खान पनवेल स्थित अपने फार्महाउस में मौजूद थे। अभिनेता यहां पर क्रिसमस मनाने आए थे लेकिन सलमान खान के साथ ये हादसा हो गया। इसके बाद देर रात सलमान खान को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके इलाज के दौरान की तस्वीर भी सामने आईं हैं। सलमान खान 27 दिसंबर को अपना 56वां जन्मदिन मनाने वाले हैं और इस वजह से अभिनेता के फैंस काफी ज्यादा खुश थे लेकिन इस खुशी के बीच अभिनेता से जुड़ी एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जिससे अभिनेता के फैंस चिंता में पड़ गए हैं।


 
Salman Khan Hospitalised: सलमान खान को सांप ने काटा, देर रात अस्पताल में किया गया भर्ती



 
salman khan hospitalized snake bite richa chadha ali fazal marriage in march harnaaz sandhu work with shahrukh khan  top 10 entertainment
ऋचा चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्टर अली फजल और एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों साल 2020 के अप्रैल महीने में शादी के बंधन में बंधने वाले थे लेकिन कोरोना वायरस की वजह से अली और ऋचा को अपनी शादी को आगे बढ़ाना पड़ा। लेकिन अब समय-समय पर अली और ऋचा की शादी की जुड़ी रिपोर्ट्स सामने आती रहती हैं, जिसमें दावा किया जाता है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। एक ओर रिपोर्ट सामने आई, जिसके मुताबिक कपल साल 2022 के मार्च महीने में शादी कर सकता है। वहीं, इस रिपोर्ट पर अली फजल ने चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि क्या वह और ऋचा सच में मार्च महीने में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
 

Ali Fazal Richa Chadha Wedding: मार्च में शादी करेंगे अली फजल-ऋचा चड्ढा! रिपोर्ट पर एक्टर ने कहा- ऐसा करने के लिए मर रहे हैं



 
salman khan hospitalized snake bite richa chadha ali fazal marriage in march harnaaz sandhu work with shahrukh khan  top 10 entertainment
हरनाज संधू, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

भारत की शान हरनाज संधू इन दिनों लाइमलाइट में बनी हुई हैं। 21 साल की हरनाज ने ‘मिस यूनिवर्स 2021’ की प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया था और उन्होंने इस ताज को अपने नाम भी किया, जिसके बाद से ही हर तरफ हरनाज संधू की तारीफ हो रही है। हरनाज पंजाबी फिल्मों की अभिनेत्री हैं लेकिन वह बॉलीवुड में कदम रखना चाहती हैं। उनका ये सपना भी जल्द ही पूरा हो सकता है। इसी कड़ी में अब हरनाज ने बताया है कि वह किस अभिनेता के साथ रोमांस करना चाहती हैं। हाल ही में, हरनाज ने मीडिया संग बातचीत की, जिसमें हरनाज से पूछा गया कि वह किस खान के साथ रोमांस करना चाहती हैं। इस पर उन्होंने बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का नाम लिया।
 

Harnaaz Sandhu: फिल्मों में इस खान के साथ रोमांस करना चाहती हैं हरनाज संधू, बताया अपना सपना



 
विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan hospitalized snake bite richa chadha ali fazal marriage in march harnaaz sandhu work with shahrukh khan  top 10 entertainment
रणवीर सिंह 83 Movie: कपिल के साथ रणवीर - फोटो : सोशल मीडिया

शनिवार को दिन भर चली हाय तौबा के बाद भी अभिनेता रणवीर सिंह की नई फिल्म ‘83’ अपनी रिलीज के दूसरे दिन के कलेक्शन में खास इजाफा नहीं कर पाई। करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से बनी फिल्म ‘83’ के 20 करोड़ रुपये की भी ओपनिंग न ले पाने से मुंबई के सट्टा बाजार में भी काफी निराशा है। उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म शनिवार को जरूर ये आंकड़ा छू लेगी लेकिन इस दिन भी फिल्म ने मुंबई फिल्म बाजार को निराश ही किया। सूत्र बताते हैं कि फिल्म के निर्माताओँ को भी इसके बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन की खास उम्मीद नहीं थी। इसीलिए, फिल्म के ओटीटी राइट्स एक साथ दो स्ट्रीमिंग सेवा प्रदाताओं को बेच दिए गए हैं। फिल्म के सैटेलाइट राइट्स भी बिक चुके हैं। सब कुछ मिलाकर तो फिल्म अपनी लागत वसूलने में कामयाब होती दिख रही है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अगर 150 करोड़ रुपये का भी आंकड़ा पार न कर सकी तो ये अभिनेता रणवीर सिंह की ब्रांड वैल्यू पर तगड़ा असर डालेगी।
 

83 Box Office Collection Day 2: मार्केटिंग में मात खा गई क्लासिक फिल्म ‘83’, दूसरे दिन इतना रहा कलेक्शन



 
विज्ञापन
salman khan hospitalized snake bite richa chadha ali fazal marriage in march harnaaz sandhu work with shahrukh khan  top 10 entertainment
कटरीना कैफ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘टाइगर 3’ की शूटिंग फिर से शुरू करने की तैयारी कर रहीं अभिनेत्री कटरीना कैफ की नई फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ को लेकर रविवार की सुबह सुबह फिल्म इंडस्ट्री में काफी हलचल देखी गई। दरअसल अफवाह ये उड़ी कि इस फिल्म की शूटिंग मुंबई में लगे नाइट कर्फ्यू के कारण टलने जा रही है। लेकिन, ‘अमर उजाला’ की तफ्तीश में पता चला कि हकीकत में ऐसी कोई शूटिंग की प्लानिंग है ही नहीं। फिल्म की सिर्फ दो दिन की शूटिंग बीते हफ्ते पहले से तय योजनाओं के अनुसार हुई और इसकी खबर भी ‘अमर उजाला’ ने ही सबसे पहले दी थी। अब इस फिल्म का ताजा अपडेट ये है कि फिल्म की आगे की शूटिंग वैलेंटाइंस डे के आसपास फरवरी में शुरू होगी, उससे पहले फिल्म की किसी तरह की कोई शूटिंग प्लानिंग में ही नहीं है।
 

Merry Christmas: कटरीना की नई फिल्म का फरवरी तक कोई शेड्यूल नहीं, आपात बैठक की खबर की ये है असली सच्चाई



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed