फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan Health Update: सांप काटने के बाद अस्पताल में भर्ती सलमान को मिली छुट्टी, करीबी दोस्त ने कहा अभिनेता स्वस्थ हैं

Sun, 26 Dec 2021 07:44 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 26 Dec 2021 07:44 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan Health Update: Salman Khan discharged from hospital after snake bite
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को रविवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। दरअसल, बीती रात एक सांप के काटने के बाद अभिनेता को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अब वह खुश और बिल्कुल स्वस्थ हैं। इस बारे में सलमान खान के करीबी मित्र बीना काक ने जानकारी दी। खबरों के मुताबिक शनिवार रात रायगढ़ जिले के पनवेल के पास उनके फार्महाउस में एक बिना जहर वाले सांप ने सलमान को हाथ में काट लिया था।



इसके बाद सलमान को नवी मुंबई के कामोठे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से रविवार सुबह उन्हें छुट्टी मिल गई है। अभिनेता के करीबी सूत्रों के मुताबिक सलमान को कल रात सांप काटने के बाद अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें 6 घंटे बाद छुट्टी दे दी गई है और वह घर वापस आ गए हैं।

 

Salman Khan Health Update: Salman Khan discharged from hospital after snake bite
कपिल शर्मा शो में सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

गौरतलब है कि अभिनेता सोमवार यानी 27 दिसंबर को अपना 56 वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। इसी सिलसिले में वह अपने फार्महाउस गए थे। अभिनेता की हेल्थ अपडेट के बारे में जानकारी देते हुए फिल्म मैने प्यार क्यों किया और गॉड तुसी ग्रेट हो में सलमान के साथ काम कर चुके अभिनेता काक ने इंस्टाग्राम पर जानकारी दी।

Salman Khan Health Update: Salman Khan discharged from hospital after snake bite
पनवेल फार्म हाउस में सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने सलमान खान के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, कल जन्मदिन है और आज वह खुश और बिल्कुल स्वस्थ है। परिवार से घिरे रहने की खुशी है। मैं उन्हें खुदा की नैमत कहता हूं। एक खुशहाल, स्वस्थ, लंबे और सार्थक जीवन के लिए शुभकामनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Health Update: Salman Khan discharged from hospital after snake bite
सलमान खान की अस्पताल में इलाज के दौरान की तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले सलमान खान के पिता सलीम खान ने भी एक इंटरव्यू में अभिनेता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि सलमान पूरी तरह ठीक है और उन्हें डॉक्टर ने कुछ दवाइयां लेने को कहा है। उन्होंने कहा कि सलमान रिकवर कर रहे हैं और चिंता करने की कोई बात नहीं है। 

 

विज्ञापन
Salman Khan Health Update: Salman Khan discharged from hospital after snake bite
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता को आखिरी बार हाल ही में बीते महीने रिलीज हुई फिल्म अंतिम द फाइनल ट्रुथ में देखा गया था। इस फिल्म में सलमान के साथ उनके बहनोई आयुष शर्मा भी नजर आए थे। इसके अलावा अभिनेता फिलहाल टेलीविजन के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन को भी होस्ट कर रहे हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed