{"_id":"635642c7d0ff73589173b91a","slug":"mili-actress-janhvi-kapoor-speaks-on-how-films-with-female-protagonists-are-treated-people-ask-about-hero","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Janhvi Kapoor: महिला प्रधान फिल्मों पर दर्शकों के नजरिए से जान्हवी कपूर खफा, बोलीं- लोग पूछते हैं हीरो कौन है?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Janhvi Kapoor: महिला प्रधान फिल्मों पर दर्शकों के नजरिए से जान्हवी कपूर खफा, बोलीं- लोग पूछते हैं हीरो कौन है?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Mon, 24 Oct 2022 01:26 PM IST
सार
Janhvi Kapoor: महिला प्रधान फिल्मों पर दर्शकों के नजरिए से जान्हवी खफा, बोलीं- लोग पूछते हैं हीरो कौन है?
विज्ञापन
1 of 4
Janhvi Kapoor
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री जान्हवी कपूर अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों जान्हवी अपनी आगामी फिल्म 'मिली' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्मों और एक्टिंग से अलग जान्हवी तमाम मसलों पर भी अपनी राय देती नजर आती हैं। हाल ही में जान्हवी कपूर ने महिला प्रधान फिल्मों पर दर्शकों के नजरिए को लेकर बात की। जान्हवी का कहना है कि लोग जब महिला प्रधान फिल्मों को एक अपवाद के रूप में देखते हैं तो उन्हें यह बात बेहद अजीब लगती है। इस मसले पर जान्हवी ने और भी कई बातें कहीं।
2 of 4
Janhvi Kapoor
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में जान्हवी कपूर ने अपनी आगामी फिल्म 'मिली' का नाम लेते हुए कहा कि अगर फिल्म का नाम 'मिलन' होता और इसमें एक्टर लीड रोल कर रहा होता, क्या तब भी ऐसा महसूस कराया जाता? 'गुंजन सक्सेना', 'गुड लक जेरी' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं जान्हवी ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान कहा, 'मैंने ऐसी कई फिल्में की हैं, जिनमें लीड किरदार हीरोइन का रहा और वह किरदार मैंने निभाया। हर बार जब मैंने लोगों को इन फिल्मों के बारे में बताया तो उनकी प्रतिक्रिया ऐसी रही जैसे कि यह कोई विसंगति हो। कुछ ऐसा हो, जो नहीं होना चाहिए।'
जान्हवी ने आगे कहा कि लोग कहते हैं, 'अरे आप महिला प्रधान फिल्म कर रही हैं। जिन फिल्मों में लीड किरदार हीरो का होता है, उनके लिए कोई पूछता है कि यह मेल ऑरिएन्टिड फिल्म है। यह बहुत अजीब है।' जान्हवी ने कहा कि इसके बाद भी लोगों तक अच्छी कहांनियों का पहुंचना अच्छा है, भले ही कुछ लोग पूछेंगे कि इसमें मेल एक्टर कौन है? आखिरकार हम किरदारों के बारे में कहांनियां कह रहे हैं। मुझे लगता है कि यह एटीट्यूड बदलाव लाता है।'
जान्हवी ने कहा, 'कई बार जब मैं फिल्में करती हूं तो पूछा जाता है कि हीरो कौन है?' और मेरा जवाब होता है, 'मैं।' जान्हवी ने कहा कि हमारे आसपास कई दर्शक ऐसे भी हैं, जो सिर्फ कहांनियों को देखते हैं। आप कोई फिल्म बनाएं, उनके लिए फिल्म ही हीरो है, कोई पुरुष या महिला नहीं। जान्हवी की मिली की बात करें तो यह फिल्म 4 नवंबर 2022 को रिलीज हो रही है। यह मलयालम फिल्म 'हेलेन' की रीमेक है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।