सब्सक्राइब करें

मिलिंद के लिए उमड़ा 26 साल छोटी पत्नी का प्यार, 12 ऐसे सितारे, जिनमें कई साल का गैप

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 03 Nov 2019 04:42 PM IST
विज्ञापन
milind soman Birthday special Milind Soman Ankita Konwar And These Age Gap Celebrities Fall In Love
bollywood celebrities - फोटो : social media

मॉडल और एक्टर मिलिंद सोमन का जन्मदिन 4 नवंबर को होता है। मिलिंद सोमन ने पिछले साल 22 अप्रैल को अंकिता कुंवर से शादी की थी। मिलिंद जहां 53 साल के हैं तो वहीं अंकिता महज 27 साल की हैं। उम्र के इस फासले की वजह से दोनों की शादी ने उस वक्त खूब सुर्खियां बटोरी थीं। बीते दिनों शादी के करीब एक साल बाद अंकिता ने दोस्ती, डेटिंग और फिर शादी तक के सफर को बयां किया था। मिलिंद और अंकिता अकेले ऐसे कपल नहीं हैं जिनके प्यार के बीच उम्र कोई आड़े नहीं नहीं आया। आगे की स्लाइड में देखिए ऐसे ही कपल की लिस्ट।

Trending Videos
milind soman Birthday special Milind Soman Ankita Konwar And These Age Gap Celebrities Fall In Love
saif ali khan and kareena kapoor - फोटो : instagram

सैफ अली खान और करीना कपूर
सैफ और करीना की जोड़ी को बॉलीवुड के आइडल कपल में से एक माना जाता है। करीना, सैफ से उम्र में 10 साल छोटी हैं। करीना की यह पहली शादी है जबकि सैफ इससे पहले एक्ट्रेस अमृता से शादी कर चुके थे। जब सैफ की पहली शादी हो रही थी उस वक्त करीना महज 10 साल की थीं और शादी में शामिल भी हुई थीं। उस वक्त उन्होंने सैफ को अंकल कहकर बधाई दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
milind soman Birthday special Milind Soman Ankita Konwar And These Age Gap Celebrities Fall In Love
kamal haasan - फोटो : you tube

कमल हासन और सारिका
कमल हासन ने सारिका से 1988 में शादी की। कमल हासन ने 34 साल की उम्र में सारिका से दूसरी शादी की थी। उस वक्त सारिका 28 साल की थीं। शादी के वक्त सारिका प्रेग्नेंट थीं जिसके बाद उन्होंने श्रुति हासन को जन्म दिया।

milind soman Birthday special Milind Soman Ankita Konwar And These Age Gap Celebrities Fall In Love
Rajesh and Dimple Khanna - फोटो : file photo

राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया
राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया के बीच 3 साल तक अफेयर चला। दोनों ने 1973 में शादी की। जब डिंपल और राजेश खन्ना के बीच प्यार के किस्से चल रहे थे उस वक्त उनकी उम्र केवल 16 साल थी और राजेश खन्ना की उम्र 31 साल थी। ऐसे में दोनों के बीच उम्र का काफी फासला था। डिंपल ने अपनी पहली ही फिल्म के बाद शादी कर ली और कुछ समय के लिए फिल्मी दुनिया से किनारा कर लिया।

विज्ञापन
milind soman Birthday special Milind Soman Ankita Konwar And These Age Gap Celebrities Fall In Love
Sanjay Dutt and Manyata Dutt - फोटो : instagram

संजय दत्त और मान्यता दत्त
संजय दत्त के हर अच्छे और बुरे वक्त में उनकी पत्नी मान्यता साथ खड़े हुए दिखाई देती हैं। संजय दत्त अपनी दूसरी पत्नी रिया पिल्लई से अलग होने के बाद मान्यता से शादी की। मान्यता संजय दत्त से उम्र में 20 साल छोटी हैं। संजय और मान्यता के दो बच्चे हैं, बेटा शहरान दत्त और बेटी इकरा दत्त।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed