मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर कपल गोल्स सेट करते नजर आते हैं। दोनों के बीच की बॉन्डिंग देखते ही बनती है। अंकिता भी मिलिंद की तरह फिटनेस फ्रीक हैं और वह इसमें मिलिंद का बखूबी साथ देती हैं। दोनों को रिलेशनशिप में रहते हुए सात साल हो गए हैं, इस मौके पर मिलिंद ने एक रोमांटिक पोस्ट साझा किया है।
मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर के रिश्ते को सात साल पूरे, अभिनेता ने रोमांटिक तस्वीर के साथ लिखी ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलिंद और अंकिता की शादी को तीन साल होने वाले हैं। उससे पहले उन्होंने चार साल तक एक दूसरे को डेट किया और रिश्ते में रहे। मिलिंद ने अंकिता के साथ की एक तस्वीर साझा की है और बताया कि उनके साथ हर कदम पर अंकिता खड़ी रहीं।
मिलिंद लिखते हैं कि 'पूरी दुनिया में साथ में यात्रा करने के सात साल बाद, समुद्र की गहराइयों तक उतरने से लेकर ऊंचे पहाड़ चढ़ने तक, देशभर में दौड़ लगाना, जंगल घूमना और जहाजों पर सफर करना, रेगिस्तानों से गुजरते हुए ज्वालामुखी को पार करते हुए मेरी पसंदीदा जगह सिर्फ यहीं है। तुम्हारी बाहों में। जहां मैं आराम से सोता हूं। सुकून के साथ।'
वहीं अंकिता ने भी इस मौके पर कई तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने लिखा कि 'सात साल बीत गए और ऐसा लग रहा है जैसे कुछ पल ही हों। मैं उम्मीद करती हूं कि ऐसे ही खूबसूरत पल हमारे जीवन में हमेशा रहें। शुक्रिया मेरे प्यारे, जैसे हो वैसा होने के लिए।'
बता दें कि मिलिंद ने 52 साल की उम्र में अंकिता से शादी की थी। तब अंकिता की उम्र 26 साल थी। उम्र के फासले की वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल भी किया गया। एक इंटरव्यू में मिलिंद ने कहा था कि जब वह पहली बार मिले थे तो उन्हें शादी में कोई दिलचस्पी नहीं थी। करीब चार साल डेटिंग के बाद उन्हें लगा कि वे एक दूसरे के बगैर नहीं सकते और उन्होंने शादी का फैसला किया।