अभिनेता व मॉडल मिलिंद सोमन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। मिलिंद अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी फिटनेस से जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। मिलिंद के वीडियोज और फोटोज को फैंस भी काफी पसंद करते हैं। ऐसे में एक बार फिर मिलिंद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है लेकिन इस बार यह एक फिटनेस वीडियो नहीं है।
महीनों बाद मिलिंद सोमन ने करवाया हेयरकट, पत्नी अंकिता ने कमेंट कर कह दी दिल की बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल मिलिंद सोमन काफी समय से लंबे बालों में नजर आ रहे थे। लेकिन हाल ही में मिलिंद ने अपना हेयरकट करवा लिया है। मिलिंद ने अपने हेयरकट का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस वीडियो में मिलिंद हेयरकट करवा रहे हैं। वीडियो को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए मिलिंद ने कैप्शन में लिखा, 'कल हुआ क्रिसमस हेयरकट, अंकिता कहती हैं कि वह मेरे लंबे बाल मिस करेंगी लेकिन शायद यह जल्द ही बढ़ जाएंगे। तो बताइए अब, बाल ऊपर या नीचे?'
View this post on Instagram
वैसे तो मिलिंद के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट्स के जरिए अपना प्यार जाहिर कर रहे हैं, लेकिन इस बीच अभिनेता की पत्नी अंकिता कोंवर का कमेंट भी फैंस को खूब पसंद आ रहा है और उनके कमेंट पर भी फैंस कमेंट कर प्यार जाहिर कर रहे हैं।
मिलिंद के वीडियो पर अंकिता ने कमेंट किया, 'यू आर टू क्यूट।' याद दिला दें कि अंकिता और मिलिंद दोनों ही फिटनेस फ्रीक हैं और दोनों अक्सर अपने फिटनेस वीडियोज फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। मिलिंद और अंकिता की जोड़ी भी फैंस को पसंद है।
गौरतलब है कि अंकिता, मिलिंद से उम्र में काफी छोटी हैं, लेकिन उम्र इन दोनों के प्यार में दीवार नहीं बन सकी। दोनों की शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं, हालांकि दोनों को इस वजह से ट्रोल भी किया गया था लेकिन दोनों ने अपने रिलेशनशिप गोल्स से सभी ट्रोलर्स का मुंह बंद कर दिया।
पढ़ें: हिंदी सिनेजगत में फिर उछला मेजर ध्यानचंद का नाम, कई साल से हो रही बायोपिक बनाने की कोशिश