फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Emergency: 'इमरजेंसी' से सामने आया मिलिंद सोमन का पहला लुक, यह अहम किरदार निभाएंगे अभिनेता

Thu, 25 Aug 2022 12:32 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 25 Aug 2022 12:32 PM IST
विज्ञापन
Milind Soman First look revealed from kangana ranaut emergency actor to play field marshal sam manekshaw
मिलिंद सोमन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अभिनेत्री की यह फिल्म देश की अबतक की सबसे बड़ी राजनीतिक घटना 'इमरजेंसी' पर आधारित है, जिसके चलते फिल्म किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में बनी हुई है। 'इमरजेंसी' रिलीज से पहले ही धमाल मचा रही है। फिल्म में कंगना तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आने वाली हैं। इसके साथ ही फिल्म में बॉलीवुड के कईं और दिग्गज कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। जहां पिछले दिनों फिल्म से महिमा चौधरी का लुक सामने आया था, वहीं अब अभिनेता मिलिंद सोमन के लुक और रोल का भी खुलासा हो गया है।

Milind Soman First look revealed from kangana ranaut emergency actor to play field marshal sam manekshaw
कंगना रणौत, मिलिंद सोमन - फोटो : सोशल मीडिया

फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के किरदार में मिलिंद
अभी कुछ ही देर पहले अभिनेत्री कंगना रणौत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर मिलिंद सोमन का फर्स्ट लुक साझा किया। फिटनेस फ्रीक अभिनेता मिलिंद सोमन 'इमरजेंसी' में फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। 3 अप्रैल, 1914 को पंजाब के अमृतसर में जन्में सैम भारतीय सेना का एक अहम हिस्सा थे और उनकी ख्याति भारत के साथ-साथ पड़ोसी देश पाकिस्तान तक फैली थी। मिलिंद के लुक की बात करें तो वह फील्ड मार्शल सैम के रूप में जंच रहे हैं। बदन पर भारतीय सेना की वर्दी, सिर पर टोपी और बड़ी-बड़ी मूछों के साथ मिलिंद इसमें कभी न देखे अंदाज में नजर आ रहे हैं। उनका किरदार फिल्म में बेहद ही दमदार होने वाला है।

Milind Soman First look revealed from kangana ranaut emergency actor to play field marshal sam manekshaw
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना ने लिखी ये बात
कंगना रणौत ने मिलिंद सोमन का फर्स्ट  पोस्टर साझा करते हुए लिखा है, 'मैं आपके सामने मिलिंद सोमन को सैम मानेकशॉ के किरदार में पेश करती हूं। भारत-पाक युद्ध के दौरान भारत की सीमाओं को बचाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सैम, जिनकी सेवा उनकी ईमानदारी के रूप में प्रतिष्ठित थी। आपातकाल में आकर्षक युद्ध नायक और एक दूरदर्शी नेता।' 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

विज्ञापन
विज्ञापन
Milind Soman First look revealed from kangana ranaut emergency actor to play field marshal sam manekshaw
इमरजेंसी - फोटो : सोशल मीडिया

मिलिंद से पहले इनके किरादारों का हुआ खुलासा
मिलिंद सोमन से कंगना ने फिल्म से अभिनेत्री महिमा चौधरी, अभिनेता श्रेयस तलपड़े और अनुपम खेर के लुक को रिविल कर चुकी हैं। आपको बता दें महिमा चौधरी 'इमजेंसी' में  गांधी-नेहरू परिवार की करीबी भारतीय सांस्कृतिक कार्यकर्ता और लेखिका पुपुल जयकर की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी। इसके साथ ही श्रेयस तलपड़े भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी और अनुपम खेर जय प्रकाश नारायण के दमदार रोल निभाते दिखाई देंगे। कंगना की इस फिल्म की शूटिंग पूरे जोरों शोरों पर चल रही है और यह फिल्म अगले साल 25 जून, 2023 को रिलीज की जाएगी।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed