फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिलिंद सोमन ने करवाया सात बार कोरोना टेस्ट, अभिनेता ने बताया क्यों किया ऐसा

Tue, 08 Dec 2020 04:50 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 08 Dec 2020 04:50 PM IST
विज्ञापन
Milind Soman has tested Coronavirus test seven time
मिलिंद सोमन - फोटो : Instagram: @milindrunning

देश-दुनिया में कोरोना वायरस का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। भारत में इस खतरनाक वायरस का कई फिल्मी हिस्तायां भी शिकार हो चुकी हैं। वहीं कुछ सितारों की कोरोना वायरस ने जान तक ले ली। इस बीच बॉलीवुड अभिनेता मिलिंद सोमन ने खुलासा किया है कि वह अब तक अपना सात बार कोविड-19 का टेस्ट करवा चुके हैं।

Milind Soman has tested Coronavirus test seven time
मिलिंद सोमन - फोटो : instagram: milindrunning

मिलिंद सोमन ने यह खुलासा सोशल मीडिया पर किया है। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। मिलिंद सोमन सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर अक्सर खुलकर अपनी राय भी रखते रहते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि वह अब तक सात बार अपना कोविड-19 का टेस्ट करवा चुके हैं। मिलिंद सोमन ने इसके पीछे की वजह का भी खुलासा किया है। 

Milind Soman has tested Coronavirus test seven time
मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर - फोटो : Instagram

मिलिंद सोमन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'कल 7वां कोविड टेस्ट करवाया। जो कि नेगेटिव आया, लोकल अथॉरिटीज के कहने पर मुझे हर बार किसी दूसरे शहर या देश जाने से पहले कोविड टेस्ट करवाना पड़ा है'। सोशल मीडिया पर मिलिंद सोमन का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेता के कई फैंस उनके ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Milind Soman has tested Coronavirus test seven time
मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर - फोटो : Instagram

इससे पहले मिलिंद सोमन सोशल मीडिया पर अपनी न्यूड तस्वीर साझा करने की वजह से चर्चा में थे। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक न्यूड तस्वीर साझा की है, जिसमें वह दौड़ते हुए नजर आ रहे थे। उनकी इस तस्वीर को लेकर कई सोशल मीडिया यूजर्स और लोगों ने अपना आपत्ति भी जताई थी। इतना नहीं ऐसी तस्वीर साझा करने पर अभिनेता के खिलाफ केस तक दर्ज हो गया था। 

विज्ञापन
Milind Soman has tested Coronavirus test seven time
मिलिंद सोमन - फोटो : मिलिंद सोमन इंस्टाग्राम से साभार

मिलिंद सोमन के खिलाफ अश्लीलता फैलाने के आरोप में केस दर्ज किया हुआ था। चार नवंबर को मिलिंद ने अपने जन्मदिन पर एक तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर में मिलिंद गोवा में न्यूड होकर समंदर के किनारे भागते हुए नजर आ रहे थे। मिलिंद अक्सर अपने प्रशंसकों को फिटनेस गोल देते हैं। इसी के चलते जन्मदिन पर उन्होंने समंदर के किनारे दौड़ते हुए अपनी तस्वीर साझा की। फोटो में मिलिंद ने शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं पहना था।


पढ़ें: Bigg Boss 14: एजाज खान का खुलासा, झूठे दहेज केस में फंसवाना चाहते थे विकास गुप्ता, पूर्व गर्लफ्रेंड भी थी शामिल
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed