फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुपरमॉडल ऑफ द ईयर 2: 26 साल बाद मिलिंद सोमन ने किया मेड इन इंडिया पर रैंप वॉक, धोती में देख धड़का फीमेल फैंस का दिल

Mon, 27 Sep 2021 11:23 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 27 Sep 2021 11:23 AM IST
विज्ञापन
Milind Soman sets the ramp on fire in a dhoti After 26 years of Made in india
मिलिंद सोमन - फोटो : इंस्टाग्राम

चर्चित सुपर मॉडल्स में से एक मिलिंद सोमन अपनी फिटनेस के लिए हमेशा युवाओं के आकर्षण के केंद्र में रहते हैं। 55 की उम्र में ऐसी फिटनेस देख लोगों के होश उड़ जाते हैं। आए दिन अपने फिटनेस वर्कआउट, फिटनेस रूटीन, डाइट को इंस्टाग्राम पर शेयर करके अब तक उन्होंने कई लोगों को प्रेरित किया है। मिलिंद सोमन जब रैंप पर उतरते हैं तो देखने वाले देखते ही रह जाते हैं।



एमटीवी शो सुपरमॉडल ऑफ द ईयर 2 में रैंप वॉक को लेकर मिलिंद सुर्खियों में छा गए हैं। हर हफ्ते शो में जज मलाइका अरोड़ा और मिलिंद सोमन नए अवतार में नजर आते हैं। लेकिन इस बार मिलिंद का अवतार लोगों को हैरान कर रहा है। इस बार मिलिंद सोमन धोती पहनक रैंप वॉक करने उतरे।

View this post on Instagram

A post shared by MTV India (@mtvindia)

Milind Soman sets the ramp on fire in a dhoti After 26 years of Made in india
मिलिंद सोमन - फोटो : इंस्टाग्राम

ऐसा मिलिंद ने 26 साल बाद किया है। सुपरमॉडल ऑफ द ईयर टू के नए प्रोमो वीडियो में यह देखा जा सकता है कि मिलिंद सोमन धोती पहनकर रैंप वॉक कर रहे हैं। अपने इस स्पेशल अंदाज में मिलिंद सोमन बहुत हॉट लग रहे हैं। उन्हें देखकर मलाइका अरोड़े के होश उड़ गए हैं। वीडियो को शेयर करने के साथ उन्होंने कैप्शन में यह बताया है कि वह 26 साल बाद धोती पहनकर रैंप पर उतरे हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by MTV India (@mtvindia)

Milind Soman sets the ramp on fire in a dhoti After 26 years of Made in india
मिलिंद सोमन - फोटो : सोशल मीडिया

1995 में मिलिंद सोमन अलिशा चिनॉय की सुपरहिट एल्बम मेड इन इंडिया के म्यूजिक वीडियो में फीचर हुए थे। बता दें कि मिलिंद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अपने मॉडलिंग के दिनों की पुरानी फोटोज शेयर करते रहते हैं। 56 की उम्र में भी बहुत फिट हैं। पीएम मोदी भी उनकी फिटनेस के कायल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Milind Soman sets the ramp on fire in a dhoti After 26 years of Made in india
मिलिंद सोमन - फोटो : मिलिंद सोमन इंस्टाग्राम से साभार

मिलिंद सोमन को भारत का पहला मेल सुपर मॉडल कहा जाता है। मिलिंद सोमन ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी जिसमें उन्हें अपार सफलता मिली। इसके बाद टीवी सीरियल 'कैप्टन व्योम' ने उन्हें एक्टिंग की दुनिया में भी सफलता के मुकाम पर पहुंचा दिया था। इन दोनों जॉनर में फिट बैठने के बाद मिलिंद ने बॉलीवुड में कदम रखा और वहां पर भी कामयाबी हासिल की।

विज्ञापन
Milind Soman sets the ramp on fire in a dhoti After 26 years of Made in india
मिलिंद सोमन - फोटो : instagram/milindrunning

मिलिंद सोमन ने मॉडलिंग की शुरुआत साल 1988 में की थी। इसके बाद वह कई वीडियो और विज्ञापन में भी नजर आए जिसने रातों रात उन्हें स्टार बना दिया था। यह वक्त 90 के दौर का था। साल 1995 में मिलिंद सोमन ने अपनी गर्लफ्रेंड मधु सप्रे के साथ एक न्यूड फोटोशूट किया था। इस फोटोशूट की वजह से मिलिंद को लोगों ने न केवल खरी खोटी सुनाई बल्कि विज्ञापन कंपनी को कोर्ट केस का सामना भी करना पड़ा था।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed