फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिलिंद सोमन से उम्र में छोटी हैं उनकी सास, अंकिता ने बताया कैसा था परिवार का रिएक्शन

Sat, 04 May 2019 09:54 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Sat, 04 May 2019 09:54 AM IST
विज्ञापन
milind soman share his love story with 26 year older wife ankita konwar
milind soman
मिलिंद सोमन उस वक्त चर्चा में आ गए थे जब उन्होंने 26 साल छोटी लड़की अंकिता कुंवर से शादी कर ली थी । मिलिंद और अंकिता की शादी 22 अप्रैल 2018 को हुई थी । शादी की सभी रस्में अलिबाग के एक शानदार फार्म हाउस में रॉयल तरीके से हुई थीं। शादी के एक साल पूरे होने पर मिलिंद और अंकिता ने अपनी एनिवर्सरी सेलिब्रेट की । 
milind soman share his love story with 26 year older wife ankita konwar
Milind Soman Ankita Tanwar - फोटो : twitter
मिलिंद और अंकिता ने अपनी लव स्टोरी को सोशल मीडिया के जरिए फैंस से शेयर किया है । अंकिता ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'एक साल खुशी से बीत गए । तुम्हारे साथ होने से मेरी दुनिया बदल गई । तुमने हर दिन मुझे बेहतर बनाया है ।' वहीं मिलिंद ने भी अंकिता के लिए एक प्यारा सा मैसेज लिखा ।
milind soman share his love story with 26 year older wife ankita konwar
मिलिंद सोमन और अंकिता कंवर
मिलिंद लिखते हैं, 'ये एक साल बहुत खूबसूरत था । लेकिन तुम उससे भी ज्यादा खूबसूरत हो ।' हाल ही में मिलिंद और अंकिता ने टेलीग्राफ को एक इंटरव्यू दिया । इसमें उन्होंने अपने और अंकिता के रिश्ते को लेकर खुलकर बात की । मिलिंद ने कहा कि ये 26 साल का जेनरेशन गैप ही था जिसने उन्हें अंकिता के और करीब ला दिया । 
विज्ञापन
विज्ञापन
milind soman share his love story with 26 year older wife ankita konwar
Milind Soman - फोटो : Instagram
जब अंकिता के पैरेंट्स को इस रिश्ते के बारे में पता चला तो उनका रिएक्शन क्या था । इस पर अंकिता कहती हैं, 'मेरी मां थोड़ी हैरान थीं ।' तभी मिलिंद बोलते हैं, 'मेरी सास मुझसे उम्र में छोटी हैं ।' तब अंकिता बात को संभालते हुए बोलीं, 'सिर्फ दो साल, वो मिलिंद को एक अच्छे इंसान के तौर पर पसंद करती थीं ।
विज्ञापन
milind soman share his love story with 26 year older wife ankita konwar
Milind Soman - फोटो : Instagram
अंकिता आगे कहती हैं, 'मेरी मां थोड़ी चिंतित थीं और बार-बार पूछ रही थीं कि क्या सच में तुम ऐसा करना चाहती हो । मिलिंद की मां भी उनसे यही सवाल पूछ रही थीं । मैंने अपने पैरेंट्स से कहा कि मैं अभी उससे शादी नहीं करने जा रही हूं । बस मैं आप लोगों काे जानकारी दे रही हूं कि मेरी जिंदगी में कोई है जिसे मैं पसंद करती हूं ।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed