{"_id":"612f02ed8ebc3e7a274b8db8","slug":"milind-soman-share-his-new-workout-video-on-social-media-actor-does-headstand-with-effortlessly","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Social Media: मिलिंद सोमन ने शीर्षासन करते हुए साझा किया वीडियो, लोगों ने बोला आप प्रेरणा हो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Social Media: मिलिंद सोमन ने शीर्षासन करते हुए साझा किया वीडियो, लोगों ने बोला आप प्रेरणा हो
सुपरमॉडल और अभिनेता मिलिंद सोमन 55 साल की उम्र मेँ भी अपनी फिटनेस से युवा अभिनेताओं को भी कड़ी मात देते हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर व्यायाम करते हुए तस्वीरें साझा करते हैं। हाल ही मेँ मिलिंद सोमन ने अपने पत्नी अंकिता कोंवर का 30वां जन्मदिन मनाया, इस दौरान वह अपने पूरे परिवर के साथ मौजूद थे। अंकिता और मिलिंद सोमन ने उनके जन्मदिन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के साथ साझा की। हालांकि पार्टी के माहोल के बीच भी मिलिंद सोमन खुद की फिटनेस का पूरा-पूरा ध्यान रखते हुए दिखे।
सोशल मीडिया पर साझा की वीडियो
पत्नी अंकिता का जन्मदिन मनाने के बाद मिलिंद सोमन ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा की। इस वीडियो को साझा करते हुए मिलिंद ने बताया कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने के लिए समय निकालना जरूरी है। ये आपको खुद पर फोकस करने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शीर्षआसन करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वो खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से शांति का एहसास करवा रहे हैं। उनके पीछे बारिश हो रही है और बहुत ही खूबसूरत म्यूजिक बज रहा है।
अपनी इस वीडियो को साझा करते हुए मिलिंद सोमन ने कैप्शन मेँ लिखा, ‘अंकिता और परिवार संग आरामदायक वीकेंड बीता। जरूरी बात ये है कि मैंने हर रोज खुद के लिए कुछ मिनट निकाले और व्यायाम किया। बारिश को और ग्रीन घास को देखते हुए ताजा महसूस करने से अधिक और खूबसूरत क्या होगा। उनके इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं और उन्हें खुद के लिए प्रेरणा बता रहे हैं।
यूजर मिलिंद सोमन की इस वीडियो को देखने के बाद उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘आपने ये कितनी आसानी से कर लिया’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आप बहुत शानदार हैं’। अनय यूजर ने लिखा, ‘बहुत ही खूबसूरत और हमेशा की तरह प्रभावित करने वाला। इसके अलावा कई प्रशंसक ऐसे हैं जिन्होंने उनकी इस वीडियो पर दिल वाले इमोजी भेजे।
मिलिंद सोमन का फिल्मी करियर भले ही बहुत अधिक सफल न रहा हो, लेकिन सोशल मीडिया पर वो हर किसी के चहेते हैं। 55 साल की उम्र मेँ भी जिस तरह से वो अपने आप को फिट रखते हैं वो वाकई तारीफ के काबिल है। मिलिंद सोमन व्यायाम करते हुए अक्सर अपने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हैं। सुपर मॉडल मिलिंद अपने चार्म और फिटनेस से अच्छे-अच्छे अभिनेताओं को मात देते हैं। इतना ही नहीं मिलिंद सोमन की तरह उनकी माता जी भी काफी फिट हैं।
मिलिंद सोमन कभी अपने फोटोशूट को लेकर तो कभी अपनी निजी जिंदगी को लेकर खूब चर्चा मेँ रहे हैं। जब उन्होंने अपने से 25 साल छोटी अंकिता कोंवर से शादी की थी तो उस दौरान उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। हालांकि इसका असर इन दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते पर नहीं पड़ने दिया। दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर रोमांटिक तस्वीरें साझा करते हुए दिखाई देते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।