मॉडल और अभिनेता मिलिंद सोमन कितने फिटनेस फ्रीक हैं ये बात तो बताने की जरुरत ही नहीं है। 90 के दशक में मिलिंद फैंस के दिलों पर राज करते थे। 53 साल की उम्र में भी उन्होंने खुद को उसी तरह से फिट रखा हुआ है। फिटनेस देखकर मिलिंद की उम्र की अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाता है। सोशल मीडिया पर अक्सर लोगों को फिटनेस चैलेंज देने वाले मिलिंद ने इस बार लोगों को फिट रहने के लिए एक नई चुनौती दी है।
मिलिंद सोमन ने लगाए सुपरमैन पुशअप्स, देखकर पत्नी अंकिता ने दिया ऐसा रिएक्शन
मिलिंद सोमन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक छोटा सा वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वो वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। लेकिन ये वर्कआउट कोई साधारण नहीं हैं। बल्कि इसमें मिलिंद हवा में उछलते हुए पुशअप्स करते नजर आ रहे हैं।
वीडियो साझा करते हुए मिलिंद सोमन ने कैप्शन में लिखा है, 'अगला कदम सुपरमैन पुशअप्स। अधिक विस्फोटक शक्ति का निर्माण करने की आवश्यकता है। ये नया मुझे और मजबूत बनाएगा।' मिलिंद की इस वीडियो के नीचे उनके फैंस कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ उन्हें सुपरमैन बुला रहे हैं तो कुछ ने उन्हें अपनी प्रेरणा बताया है।
A post shared by Milind Usha Soman (@milindrunning) on
पत्नी अंकिता ने किया कमेंट
मिलिंद के इस वीडियो को शूट करने वाली अंकिता ने उनके पोस्ट पर कमेंट किया है कि और अभी तक उन्होंने ऐसा करते हुए अपना चार्म बनाए रखा है। गौरतलब है कि मिलिंद और अंकिता की शादी चर्चा का विषय रही थी। 53 साल की उम्र में मिलिंद ने महज 27 साल की अंकिता के साथ सात फेरे लिए थे। दोनों की जोड़ी अक्सर सुर्खियों में रहती है।
अंकिता और मिलिंद से शादी करने से पहले कई सालों तक एक दूसरे को डेट किया था। जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। बता दें कि इससे पहले मिलिंद ने फ्रेंच एक्ट्रेस मेलिन जंपानोई से शादी की थी जो महज 3 साल के बाद ही टूट गई थी।
कोविड-19 संक्रमित मिलने के बाद टी-सीरीज की बिल्डिंग सील, भूषण कुमार ने दी सफाई
