बॉलीवुड अभिनेता मिलिंद सोमन अक्सर अपनी फिटनेस और निजी जिंदगी की खबरों को लेकर चर्चा में रहते हैं। हालांकि इस बार वो किसी और ही बात को लेकर चर्चा में आ गए हैं। मिलिंद सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वो अक्सर अपनी फिटनेस की तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते हैं। कई बार उन्हें कुछ मुद्दों पर ट्वीट करते भी देखा गया है। हालांकि इस बार मिलिंद ने काफी मजेदार ट्वीट किए हैं जिसमें उन्होंने अपने दो बर्थ डेट की चर्चा की है।
गड़बड़ घोटाला: विकिपीडिया पर नजर आई मिलिंद सोमन से जुड़ी गलत जानकारी, अभिनेता ने ट्वीट कर यूं ली चुटकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलिंद ने इसके आगे और ट्वीट किए हैं। उन्होंने एक टेक्स्ट को सर्कल करते हुए ट्वीट किया जिसमें ये लिखा गया है कि गोवा बीच पर न्यूड दौड़ने की वजह से मिलिंद के खिलाई आईपीसी की धारा 294 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत केस दर्ज किया गया है। अब मिलिंद ने इस ओर इशारा करते हुए #Wikiwakeup #Littlewikilies जैसे हैशटैग के साथ लिखा, 'बताया गया है कि न्यूड दौड़ने की वजह से मेरे खिलाफ केस दर्ज हुआ मेरा मतलब है कि मैं दौड़ा और वो तस्वीर मेरे इंस्टाग्राम पेज पर भी है, लेकिन केस दर्ज?
Apparently I also got booked for running nude on a beach ????? I mean, I mean, I did run and the pic is on my instagram page, but booked ???? #Wikiwakeup #littlewikilies pic.twitter.com/x9mciTaY4I
अब इन सारे सवालों पर मजाक करते हुए मिलिंद सोमन ने ट्वीट किए हैं। इस पर उनकी पत्नी अंकिता कोंवर ने भी कमेंट किया। उन्होंने लिखा, 'हाहा, जब न्यूज चैनल्स कुछ वेरिफाई नहीं करते तो विकी क्यों परवाह करे। विकी के हिसाब से तो मैं इस साल 20 की होउंगी'। अब मिलिंद के इस ट्वीट और अंकिता की बातों पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं।
मिलिंद सोमन बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकार हैं। फिल्मों के अलावा वो अपनी फिटनेस के लिए भी काफी मशहूर हैं। वैसे तो बॉलीवुड के सभी सितारे खुद को फिट रखते हैं, लेकिन कुछ ही सितारे ऐसे हैं जिन्होंने अपने हेल्दी रुटीन और योग से उम्र को काबू किया हुआ है। इसमे मिलिंद सोमन का नाम भी शामिल है। 50 की उम्र पार कर चुके मिलिंद आज भी 25 साल के नौजवानों को टक्कर दे देते हैं।
मिलिंद से जब भी उनका कोई फैन सेल्फी मांगता है तो वो पहले उससे एक्सरसाइज करवा लेते हैं। उन्होंने कई बार इसका वीडियो भी साझा किया है। बता दें कि मिलिंद सोमन ने ये मंत्र बना लिया है कि अगर कोई भी फैन या व्यक्ति उनसे सेल्फी की मांग करेगा तो उसे पुश-अप्स करने होंगे चाहे वो कोई भी हो। वो अब तक कई फैंस से पुश-अप्स करवा चुके हैं।