{"_id":"62efae196eec1057ac63ccff","slug":"mimi-actress-kriti-sanon-says-she-cried-on-her-movie-faliour-but-she-has-to-accept-it-and-move-on","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kriti Sanon: फिल्म फ्लॉप होने पर फूट-फूट कर रोती हैं कृति सेनन, बोलीं- लोगों को पता नहीं चलने देती कि मैं...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kriti Sanon: फिल्म फ्लॉप होने पर फूट-फूट कर रोती हैं कृति सेनन, बोलीं- लोगों को पता नहीं चलने देती कि मैं...
अभिनेत्री कृति सेनन ने अपनी प्रतिभा के दम पर इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम हासिल किया है। 'बरेली की बर्फी', 'लुकाछिपी' और 'मिमी' जैसी तमाम सफल फिल्मों में वह नजर आई हैं। मगर, बॉलीवुड सितारों के खाते में हिट फिल्में आती हैं तो कुछ फ्लॉप फिल्में भी आती ही हैं। कृति सेनन को भी अपने करियर में फ्लॉप फिल्मों का सामना करना पड़ा है। फिल्मों के फ्लॉप होने पर वह क्या करती हैं, इस बारे में उन्होंने हाल ही में बातचीत की है।
2 of 4
कृति सेनन
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान कृति सेनन ने कहा कि फिल्म असफल होने पर वह भी सामान्य लोगों की तरह इस परिस्थिति का सामना करती हैं। उन्हें भी रोना आता है और फिल्म के फ्लॉप होने पर वह रोती हैं। मगर, ऐसी स्थितियों में आगे बढ़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं होता। कृति सेनन ने कहा कि असफलताओं से निपटने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि आप अपनी भावनाओं का सामना करें और फिर अगले प्रोजेक्ट के साथ आगे बढ़ जाएं। कृति ने कहा, 'मैं रोती हूं। मैं वह सब करती हूं, जो सामान्य इंसान करता है। उन्होंने आगे कहा, 'लोग ऑनस्क्रीन, बाहर और इंटरव्यू में एक मजबूत महिला को देखते हैं। लेकिन, मुझे लगता है कि अपनी भावनाओं का सामना करना जरूरी है।'
3 of 4
कृति सेनन
- फोटो : Instagram
कृति ने कहा कि अपनी भावनाओं को आप छिपा नहीं सकते, क्योंकि इससे काम नहीं बनेगा। उन्होंने कहा, 'हम ऐसे नहीं बने हैं। जब हम बच्चे थे, हम कितने सरल थे। अगर हमें दुख हुआ तो हम रो पड़े। जब हंसने का मन हुआ तो हम हंस पड़े। हमें फर्क नहीं पड़ता था कि लोग क्या सोचते हैं। लेकिन, मुझे लगता है कि जब हम बड़े होते हैं तो परिपक्वता एक ऐसी चीज होती है कि हम लोगों के सामने एक निश्चित तरीके से खुद को संभालने लगते हैं।' कृति ने कहा कि वह लोगों को यह पता नहीं चलने देतीं कि वह चीजों से कितनी प्रभावित हुईं। उन्होंने कहा कि वह वही करती हैं, जो उनका मन होता है। अगर उनका रोने का मन होता है तो वह रोती हैं। यही उनकी ताकत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कृति सेनन
- फोटो : instagram/kritisanon
कृति ने कहा, 'मैं कुछ दिनों के लिए रूठी रहती हूं। रोने का मन करता है तो रोती हूं। अगर मेरा किसी से बात करने का मन नहीं होता तो नहीं बात करती और मन होता है तो किसी दोस्त से फोन पर बात कर लती हूं। लेकिन, आखिर में यह समझती हूं की लाइफ में मूव ऑन करना होता है। मैं कुछ फिल्मों को लेकर डिफेंसिव हो सकती हूं, क्योंकि मैं उनके बहुत करीब होती हू। लेकिन, मुझे आगे बढ़ना है, जो हुआ है उसे स्वीकार करना है, कृति ने कहा कि आप एक पॉइंट के बाद बतौर एक्टर कुछ नहीं कर सकते हैं। आप सिर्फ अनुभव लेते हैं'। काम की बात करें तो कृति जल्द ही फिल्म 'शहजादा', 'गणपत', प्रभास स्टारर 'आदिपुरुष' और वरुण धवन स्टारर 'भेड़िया' में नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।