फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांच खबरें: मिमी चक्रवर्ती की बिगड़ी तबीयत और सुशांत सिंह राजपूत पर आधारित फिल्म की रिलीज पर रोक से इनकार

Sun, 27 Jun 2021 12:27 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sun, 27 Jun 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Mimi chakraborty Fall sick after Fake Covid Vaccination and Delhi HC refuses to stay release of film on SSR
मिमी चक्रवर्ती - फोटो : Instagram

सांसद और बंगाली अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती की टीका लेने के चार दिन बाद शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई है। कोलकाता में पिछले कुछ समय से फर्जी टीकाकरण कैंप चल रहा है। इसी दौरान अभिनेत्री और टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती ने भी वैक्सीनेशन करवाया था। जिसके बाद अब उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई है। तबीयत बिगड़ने की वजह से उनके घर पर डॉक्टर को बुलाया गया है। बता दें कि पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के एक कस्बे में फर्जी वैक्सीनेशन कैम्प चल रहा था। इसी दौरान अभिनेत्री ने भी नकली वैक्सीन लगवा ली थी।



हेल्थ अपडेट: अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती की तबीयत बिगड़ी, फर्जी टीकाकरण शिविर में लगवाई थी 'वैक्सीन'

Mimi chakraborty Fall sick after Fake Covid Vaccination and Delhi HC refuses to stay release of film on SSR
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत पर आधारित फिल्म ‘न्याय: द जस्टिस’ की सिनेमाघरों तथा ओटीटी मंचों पर रिलीज पर रोक लगाने से शुक्रवार को इनकार कर दिया और कहा कि ऐसे व्यक्ति के ‘‘असाधारण’’ जीवन की कहानी में कोई ‘‘खराब हित’’ नहीं है। न्यायमूर्ति अनूप जयराम भम्भानी और न्यायमूर्ति जसमीत सिंह की अवकाशकालीन पीठ ने कहा कि ऐसा दिखाने के लिए कुछ नहीं है जिसका राजपूत की छवि पर ‘‘कोई हानिकारक असर’’ पड़ेगा क्योंकि उनके जीवन पर बन रही फिल्में उन बातों पर आधारित है ‘‘जो पहले ही जनता को मालूम हैं।’’

न्याय द जस्टिस: दिल्ली उच्च न्यायालय का सुशांत सिंह राजपूत पर आधारित फिल्म की रिलीज पर रोक से इनकार

Mimi chakraborty Fall sick after Fake Covid Vaccination and Delhi HC refuses to stay release of film on SSR
कंगना रणौत, जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के वरिष्ठ गीतकार जावेद अख्तर द्वारा दर्ज कराए गए मानहानि के मामले में हाल ही में कंगना ने एक मजिस्ट्रेट अदालत के समक्ष पेश होने से स्थायी छूट का अनुरोध करते हुए एक याचिका दायर की है। वकील रिजवान सिद्दीकी के जरिए दायर याचिका में कंगना ने ये कहते हुए अदालत में पेश होने से स्थायी छूट देने का अनुरोध किया है कि उन्हें अपनी फिल्मों की शूटिंग के लिए देश के साथ साथ विदेश यात्राएं करने की जरूरत है। याचिका में कहा गया है कि उन्हें नियमित रूप से अदालत में पेश होने के लिए बहुत दूर की जगहों से मुंबई आना पड़ेगा। इससे उन्हें तो परेशानी होगी ही साथ ही वो फिल्मों को दी अपनी कमिटमेंट नहीं पूरी कर पाएंगी। इससे उन्हें और प्रोडक्शन हाउस को बहुत ही आर्थिक क्षति पहुंचेगी।

कंगना-जावेद मानहानि मामला: अभिनेत्री ने अदालत में पेशी से स्थायी छूट के लिए दायर की याचिका

विज्ञापन
विज्ञापन
Mimi chakraborty Fall sick after Fake Covid Vaccination and Delhi HC refuses to stay release of film on SSR
इरफान खान, बाबिल खान - फोटो : सोशल मीडिया

इरफान खान भारतीय सिनेमा के एक दिग्गज कलाकार रहे हैं। उन्होंने हिंदी फिल्म जगत को कई यादगार फिल्में दी हैं। मकबूल से लेकर हैदर, हिंदी मीडियम जैसी कई सुपरहिट फिल्में इरफान खान ने अपने चाहने वालों को दीं। लंबे समय तक कैंसर से जूझने के बाद इरफान खान ने 53 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। अब उनके बेटे बाबिल ने बॉलीवुड जगत में कदम रख दिया है और उनकी विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। बाबिल ने अपने करियर की शुरुआत अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'काला' से की थी। इस फिल्म में उनके अभिनय को बहुत सराहा गया था। अब बाबिल अपने करियर की दूसरी फिल्म करने जा रहे हैं। बाबिल के पिता इरफान खान के साथ काम करने के बाद अब शूजित सरकार ने उनके बेटे बाबिल को अपनी फिल्म में अभिनेता के रूप में कास्ट किया है।

पिता इरफान खान की विरासत को आगे बढ़ाएंगे बाबिल, इस नई फिल्म में शूजित सरकार के साथ करेंगे काम

विज्ञापन
Mimi chakraborty Fall sick after Fake Covid Vaccination and Delhi HC refuses to stay release of film on SSR
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत (Kangana Ranaut) अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में रहती हैं। फिल्मों के साथ-साथ इन दिनों कानूनी मामलों को लेकर भी कंगना जबरदस्त सुर्खियों में हैं।पिछले दिनों कंगना ने बॉम्बे हाई कोर्ट (Bombay High Court) में याचिका दाखिल कर कहा था कि मुंबई का पासपोर्ट ऑफिस उनका पासपोर्ट रिन्यू नहीं कर रहा है इसलिए कोर्ट उन्हें निर्देश दें। लेकिन कोर्ट ने कंगना की अपील पर सुनवाई को 25 जून तक के लिए टाल दिया था। हालांकि बीती 25 तारीख को भी कंगना को राहत नहीं मिली है लेकिन 'पंगा गर्ल' भी चुप बैठने वालों में से नहीं हैं। अब इस मुद्दे पर कंगना ने अपनी तुलना बॉलीवुड के मशहूर सिंगर किशोर कुमार से की है।

बेबाक: कंगना ने किशोर कुमार से की खुद की तुलना, बोलीं- अच्छे टैलेंट को हमेशा सहना पड़ा है

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed