फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mimi Chakraborty: रणवीर सिंह का बोल्ड फोटोशूट देखकर भड़कीं टीएमसी सांसद, बोलीं- अगर महिला होती तो क्या...

Fri, 22 Jul 2022 04:35 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 22 Jul 2022 04:35 PM IST
विज्ञापन
Mimi chakraborty reaction on ranveer singh photoshoot and said if a woman did it appreciation would be same
मिमी चक्रवर्ती, रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं। अभिनेता ने हाल ही में एक मैगजीन के लिए बिना कपड़ों के फोटोशूट करवाया है, जिसमें अभिनेता ने काफी बोल्ड पोज दिए हैं। रणवीर की इन तस्वीरों को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स के होश उड़ गए हैं और हर कोई अभिनेता की इन तस्वीरों पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं, अब रणवीर सिंह के इस फोटोशूट पर टीएमसी सांसद और अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती ने प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने लोगों से एक बड़ा सवाल किया है। 

Mimi chakraborty reaction on ranveer singh photoshoot and said if a woman did it appreciation would be same
मिमी चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

मिमी चक्रवर्ती ने एक साथ दो ट्वीट किए हैं, जिसमें उन्होंने सवाल उठाया है कि क्या महिलाओं की फोटोज पर भी ऐसी ही तारीफ मिलेगी? अभिनेत्री ने लिखा, 'रणवीर सिंह का लेटेस्ट फोटोशूट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और ज्यादातर लोग एक्टर की तारीफ कर रहे हैं। बस सोच रही हूं कि अगर कि वह एक महिला होते तो क्या तब भी उनकी इसी तरह तारीफ होती। या फिर आप उनका घर जला देते, मोर्चा निकालते, उन्हें जान से मारने की धमकी देते या फिर उन्हें शर्मसार करते?'

Mimi chakraborty reaction on ranveer singh photoshoot and said if a woman did it appreciation would be same
मिमी चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

इसके आगे मिमी चक्रवर्ती ने लिखा, 'हम हमेशा समानता की बात करते हैं। अब वह कहां हैं? आप जानते हैं आपका नजरिया या तो कुछ बदल सकता है या फिर उसे पूरी तरह से तबाह कर सकता है। इस मामले में हमारे दृष्टिकोण को व्यापक बनाएं क्योंकि यह बॉडी बहुत ही त्याग के बाद आती है (ना नमक, ना चीनी और ना ही कार्ब्स)।' अभिनेत्री के ये ट्वीट सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mimi chakraborty reaction on ranveer singh photoshoot and said if a woman did it appreciation would be same
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि रणवीर सिंह अपनी फोटोज में बिना कपड़े पहने एक कारपेट पर लेटे हुए नजर आए हैं और कुछ फोटोज में वह बैठे हुए भी दिखे हैं। इन तस्वीरों की वजह से अभिनेता को ट्रोल भी होना पड़ रहा है। रणवीर की फोटो देखने के बाद बहुत सारे यूजर्स ने उन्हें स्पाइडर, छिपकली, ब्रेड पर लगे पीनट बटर जैसा बताया है। एक शख्स ने रणवीर की तुलना मिलिंद सोमन से भी की है। वहीं कुछ लोगों ने कहा है कि रणवीर के अंदर से शक्ति कपूर बाहर आ रहा है। हालांकि, रणवीर का कहना है कि उन्हें ऐसे फोटोशूट से कोई दिक्कत नहीं है। रणवीर सिंह ने कहा कि वो जिंदगी के हर पल को जीना चाहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed