सब्सक्राइब करें

खुलासा: एक्टर को डेट कर रही थीं मिनिषा लांबा, बोलीं- उसने मुझे धोखा दिया था

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Wed, 23 Jun 2021 04:44 PM IST
विज्ञापन
Minissha Lamba Reveals She Was Cheated By Bollywood Actor Says Ex A Big Flirt
मिनिषा लांबा - फोटो : Instagram

फिल्मों से दूरी बना चुकीं एक्ट्रेस मिनिषा लांबा आएदिन सुर्खियों में रहती हैं। कभी एक्ट्रेस अपनी तस्वीरों के चलते चर्चा में आ जाती हैं, तो कभी फैंस के साथ की गई उनकी बातचीत सुर्खियों में छा जाती है। मिनिषा लांबा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर वो अपनी पोस्ट पर ही फैंस को रिप्लाई भी कर देती हैं। लेकिन इन दिनों मिनिषा अपने एक इंटरव्यू में किए गए खुलासों के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने आरजे सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में अपने बारे में कई दिलचस्प खुलासे किए हैं। इस दौरान उन्होंने फिल्मों में काम करने से लेकर अपने रिलेशनशिप तक के बारे में बात की। जो हम आपको बताने जा रहे हैं।



रिलेशनशिप को लेकर एक्ट्रेस ने बताया अपना दर्द
मिनिषा लांबा ने बताया है कि एक समय पर वह एक बॉलिवुड एक्टर के साथ रिलेशनशिप में थीं और वह एक्टर काफी फ्लर्ट करने वाला और धोखेबाज था। एक्ट्रेस ने बताया कि, 'मैं एक एक्टर के साथ रिलेशनशिप में थी और उसने मुझे धोखा दिया था। उस एक्टर की पर्सनैलिटी ही बहुत बड़े फ्लर्ट की थी।' एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि वह आगे कभी भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े किसी भी आदमी को डेट नहीं करना चाहती हैं।

Trending Videos
Minissha Lamba Reveals She Was Cheated By Bollywood Actor Says Ex A Big Flirt
मिनिषा लांबा - फोटो : Instagram

मिनिषा लांबा की निजी जिंदगी के बारे में बात करें तो एक्ट्रेस ने साल 2015 में रयान थाम से शादी की थी। पिछले साल दोनों का तलाक हो गया था। हाल ही में मिनिषा ने बताया था कि वह किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं। करीब एक साल से रिश्ते में हैं लेकिन वो अपने ब्वॉयफ्रेंड के नाम का खुलासा नहीं करेंगी क्योंकि वह उनकी निजता का सम्मान करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Minissha Lamba Reveals She Was Cheated By Bollywood Actor Says Ex A Big Flirt
मिनिषा लांबा - फोटो : Instagram

इस इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कास्टिंग काउच को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि किसी भी उद्योग में जहां पुरुष होते हैं, बहुत सारे पुरुष इस तरह की कोशिश करने वाले होते हैं। यह इंडस्ट्री भी अलग नहीं है। मुझे निश्चित रूप से ऐसी चीजों का सामना करना पड़ा है जैसे एक व्यक्ति फिल्म की पुष्टि नहीं कर रहा है और कह रहा है, 'आप रात के खाने के लिए क्यों नहीं मिलतीं? चलो बात करते हैं।'

Minissha Lamba Reveals She Was Cheated By Bollywood Actor Says Ex A Big Flirt
मिनिषा लांबा - फोटो : Instagram

एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'मैं एक्टिंग करते हुए बात संभालते हुए बोलती थी, नहीं, हम ऑफिस में क्यों नहीं मिलते? मुझे रात के खाने के बारे में पता नहीं है लेकिन मैं फ्री हूं, अगर आप आगे चर्चा करना चाहें तो हम एक समय तय कर सकते हैं और कल ऑफिस में मिल सकते हैं। मैंने इसे ऐसे ही संभाला। यह मेरे साथ मेरे सामने ज्यादा नहीं हुआ लेकिन जब भी ऐसा हुआ है, मैंने इसे इसी तरह से संभाला, जहां मैंने यह दिखावा किया है कि आप जो कह रहे हैं, उसे मैं समझ नहीं पा रही हूं।'

विज्ञापन
Minissha Lamba Reveals She Was Cheated By Bollywood Actor Says Ex A Big Flirt
मिनिषा लांबा - फोटो : Instagram

मॉडलिंग के बाद मिनिषा लांबा ने शूजित सरकार की फिल्म 'यहां' से डेब्यू किया था। इस फिल्म और इसमें मिनिषा की परफॉर्मेंस को काफी तारीफ मिली थी। इसके बाद मिनिषा लांबा 'कॉरपोरेट', 'हनीमून ट्रैवल्स', 'दस कहानियां', 'बचना ऐ हसीनों', 'भेजा फ्राई 2', 'हम तुम शबाना', 'जोकर', 'हीर एंड हीरो', 'भेजा फ्राई 3' और 'भूमि' जैसी कई फिल्मों में नजर आईं। इसके अलावा सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 8 में भी मिनिषा लांबा नजर आई थीं। इस शो से एक्ट्रेस ने काफी पॉपुलैरिटी हासिल की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed