{"_id":"601f7e078ebc3e4a16720a58","slug":"mira-rajput-remember-husband-shahid-kapoor-during-wisdom-tooth-extraction","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऐसा क्या हुआ कि मीरा राजपूत को याद आया लेबर पेन, बोलीं 'शाहिद होते तो उनका हाथ तोड़ देती'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऐसा क्या हुआ कि मीरा राजपूत को याद आया लेबर पेन, बोलीं 'शाहिद होते तो उनका हाथ तोड़ देती'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Sun, 07 Feb 2021 11:33 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत की गिनती सबसे क्यूट कपल्स की लिस्ट में की जाती है। खास बात है कि मीरा फिल्मी करियर से दूर होने के बावजूद भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि मीरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। यही वजह है कि उनकी फैन फॉलोइंग भी किसी अभिनेत्री से कम नहीं। आए दिन मीरा नई नई फोटोज और पोस्ट शेयर करती रहती हैं। इसी बीच मीरा की एक और पोस्ट इन दिनों खूब चर्चा में हैं।
2 of 5
मीरा राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, मीरा हाल ही में अक्कल दाढ़ (विस्डम टूथ) निकलवाने डेनटिस्ट के पास गई थीं। उस दौरान मीरा ने अपने पति शाहिद को बहुत याद किया क्योंकि तब वे उनके साथ मौजूद नहीं थे। इसी को लेकर मीरा ने अपने फैंस के साथ एक स्टोरी साझा की थी जिसमें लिखा था कि आज मैंने शाहिद को बहुत मिस किया।
3 of 5
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत
- फोटो : इंस्टाग्राम
इतना ही नहीं अक्कल दाढ़ निकलवाते समय मीरा को अपने लेबर पेन की भी याद आ गई थी। मीरा ने तस्वीरों के साथ एक मैसेज भी लिखा है। इस पोस्ट में मीरा राजपूत ने अक्कल दाढ़ निकलवाते समय होने वाले दर्द को बयां किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मीरा राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
मीरा ने लिखा, 'आज मैं अपनी अक्कल दाढ़ निकलवाने गई थी। इसके दर्द के आगे मुझे लेबर पेन एक योगा स्ट्रेच की तरह लगा। उस दौरान मैंने शाहिद को बहुत मिस किया। अगर वो मेरे साथ होते तो इस बार शायद मैं उनका हाथ तोड़ ही देती। क्योंकि मेरी दो डिलीवरी के दौरान मुझे इतना दर्द हुआ था की मैंने शाहिद के हाथ में लगभग कई फ्रैक्चर कर ही दिए थे।'
विज्ञापन
5 of 5
शाहिद कपूर-मीरा राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
बीते दिनों मीरा ने शाहिद के साथ अपनी गोवा वेकेशन की तस्वीरें जमकर साझा की थीं। वहीं शाहिद के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही उनकी नई फिल्म जर्सी में नजर आएंगे। जो कि इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।