{"_id":"5b7655f042c792676001dcc7","slug":"mira-rajput-reveals-who-will-give-name-to-her-and-husband-shahid-kapoor-second-child","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहिद कपूर और मीरा राजपूत के दूसरे बच्चे का नाम कौन करेगा तय, अब हो गया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत के दूसरे बच्चे का नाम कौन करेगा तय, अब हो गया खुलासा
Fri, 17 Aug 2018 02:00 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 17 Aug 2018 02:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत ने जब ये यह कन्फर्म किया है कि उनका दूसरा बच्चा जल्दी ही परिवार में आने वाला है तब से दोनों किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। मीरा राजपूत बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें खिंचवाने की वजह से भी चर्चा में बनी रहती हैं। उनके स्टाइलिश लुक को देखकर भी सभी आंखें उन पर ठहर जाती हैं।
2 of 4
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत
अब उनके फैंस को आने वाले बच्चे के बारे में जानने की भी उत्सुकता है। हाल ही में एक इंटरव्यू में मीरा ने अपने बच्चे के नाम के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था, 'हमने अभी तक बच्चे का नाम फाइनल नहीं किया है बल्कि हम तो लोगों से इसके बारे में राय भी जानना चाहेंगे। मीशा नाम शाहिद की पसंद थी। इसलिए इस बार शायद मुझे नाम सिलेक्ट करने का मौका मिले।'
3 of 4
आपको बता दें कि मीशा, शाहिद और मीरा की पहली संतान है और उनका नाम दोनों के नामों के पहले अक्षरों को मिलाकर रखा गया है। मीशा का जन्म 26 अगस्त 2016 को हुआ था। मीरा अपने दूसरे बच्चे के जन्म के बारे में बताते हुए कहती हैं, 'इस बार मेरे पास पहले से एक बच्चा है और दोनों पर बराबर ध्यान देना बहुत जरूरी है। आप नहीं चाहेंगे कि पहला बच्चा जो आपकी आंखों का तारा रहा है उसे ऐसा न लगे कि उसकी अनदेखी की जा रही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
गौरतलब है कि शाहिद और मीरा की शादी 7 जुलाई 2015 को गुड़गांव में हुई थी। दोनों सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी जिंदगी से जुड़ी तस्वीरें लोगों तक पहुंचाते रहते हैं। शाहिद कपूर इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर और यामी गौतम मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।