देशभर में लोहड़ी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया ऐसे में फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज सितारे भी पीछे नहीं रहे। शाहिद कपूर से लेकर अर्जुन कपूर तक तो वहीं सारा अली खान ने भी अपने परिवार के साथ लोहड़ी के त्योहार को मनाया। तो चलिए आपको स्टार्स की लोहड़ी सेलिब्रेशन की तस्वीरें दिखाते हैं।
मीरा राजपूत, सारा और अर्जुन कपूर की लोहड़ी सेलिब्रेशन की तस्वीरें आई सामने, क्या आपने देखी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहिद कपूर ने अपने पूरे परिवार के साथ लोहड़ी के त्योहार को धूमधाम से मनाया। लोहड़ी सेलिब्रेशन की तस्वीरों को शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया जिसमें मीशा अपने दादू पंकज कपूर के साथ लोहड़ी मनाती हुई दिखाई दे रही हैं। मीरा राजपूत ने सभी तस्वीरों को इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपलोड किया है। इस बार शाहिद कपूर लोहड़ी का त्योहार परिवार के साथ नहीं मना पाए क्योंकि वह फिल्म 'कबीर सिंह' की शूटिंग में बिजी थे। सेट से शाहिद कपूर ने एक तस्वीर भी शेयर की थी।
A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor) on
अर्जुन कपूर ने भी अपने परिवार के साथ लोहड़ी सेलिब्रेट की। अर्जुन कपूर ने लोहड़ी सेलिब्रेशन के वीडियो को इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपलोड किया है। इस वीडियो में अर्जुन कपूर खुद तो नजर नहीं आ रहे हैं लेकिन वीडियो में मोहित मारवाह और उनकी पत्नी अंतरा नजर आ रही हैं।
सारा अली खान ने भी अपने परिवार के साथ लोहड़ी मनाई। सारा ने इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपलोड किया है। तस्वीरों में सारा अली खान के साथ अमृता सिंह नजर आ रही हैं। तस्वीरों में सारा गुलाबी रंग का सूट पहने हुए हैं तो वहीं अमृता नीले रंग का सूट पहना हुआ है।
सारा अली खान की दूसरी फिल्म 'सिंबा' हाल ही में रिलीज हुई है। यह फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। इस फिल्म में सारा के साथ रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। इस फिल्म को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है। सारा अली खान ने 'केदारनाथ' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट सुशांत सिंह राजपूत थे।