{"_id":"5c9847ddbdec221464537379","slug":"mira-rajput-share-cute-photo-of-her-son-zain-and-daughter-misha","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मीरा राजपूत ने शेयर की दोनों बच्चों की क्यूट फोटो, डेढ़ लाख लोगों ने किया पसंद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मीरा राजपूत ने शेयर की दोनों बच्चों की क्यूट फोटो, डेढ़ लाख लोगों ने किया पसंद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 25 Mar 2019 08:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
shahid kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहिद कपूर कुछ महीनों पहले ही एक बेटे जैन के पिता बने थे । जैन की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं । हाल ही में मीरा राजपूत ने अपने दोनों बच्चों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं । पहली बार शाहिद के दोनों बच्चे एक ही फ्रेम में नजर आए हैं। ये तस्वीर बेहद खूबसूरत है ।
2 of 5
misha
फोटो में बड़ी बहन मीशा अपने छोटे भाई जैन के साथ खेलती नजर आ रही हैं । दोनों भाई-बहन की बॉन्डिंग कमाल की लग रही है । तस्वीर को शेयर करते हुए मीरा ने कैप्शन में लिखा है- 'Zizi मैंने आपकी टी-शर्ट पहनने का फैसला किया है क्योंकि यह अभी भी आपके लिए थोड़ी बड़ी है। अगर यह मुझे फिट बैठती है तो मुझे लगता है कि मैं इसे रख लूंगी।'
3 of 5
mira rajput
- फोटो : social media
इस खूबसूरत तस्वीर को करीब डेढ़ लाख लोग पसंद कर चुके हैं । बता दें कि पिछले साल सितंबर में मीरा ने अपने दूसरे बच्चे जैन को जन्म दिया था । मीरा और शाहिद ने जैन के 6 महीने होने पर बर्थडे भी मनाया था । शाहिद और मीरा की शादी साल 2015 में हुई थी और उस समय मीरा की उम्र महज 21 साल थी।
शाहिद और मीरा की उम्र में 13 साल का फर्क है । इस वजह से दोनों की शादी लंबे समय तक चर्चा में बनी रही थी । मीशा और जैन बॉलीवुड के पॉपुलर स्टार किड में से हैं । जब भी वे घर से बाहर निकलते हैं तो मीडिया के कैमरे उन्हें कैप्चर किए बिना नहीं रह पाते ।
विज्ञापन
5 of 5
shahid kapoor and mira rajput
मीरा एक अच्छी मां और पत्नी होने के साथ बिंदास महिला हैं । वो अपनी राय मीडिया के सामने रखने में बिल्कुल नहीं हिचकिचातीं । एक इंटरव्यू में मीरा ने कहा था, 'मैं अपनी बेटी को एक अच्छी मां की तरह बड़ा करूंगी जो मेरे घर को ऐसे बनाए जैसा मुझे पसंद है। मैं अपने बच्चों के साथ दिन में केवल एक घंटा नहीं बिताऊंगी।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।