फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'कबीर सिंह' की शानदार कमाई के बीच शाहिद-ईशान कर रहे हैं डांस, मीरा ने वीडियो किया शेयर

Tue, 25 Jun 2019 09:29 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 25 Jun 2019 09:29 PM IST
विज्ञापन
Mira Rajput shared dance video of Shahid Kapoor and Ishaan Khattar
Shahid Kapoor, Ishaan Khattar - फोटो : social media
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' बॉक्स-ऑफिस पर काफी धमाल मचा रही है। ये फिल्म न केवल दर्शकों को पसंद आ रही है बल्कि इस फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं। फिल्म 'कबीर सिंह' में शाहिद कपूर के फैंस उनकी एक्टिंग की तारीफ करते नहीं रुक रहे हैं। 

 
Mira Rajput shared dance video of Shahid Kapoor and Ishaan Khattar
ईशान खट्टर, मीरा राजपूत और शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
इस बीच शाहिद कपूर का उनके भाई एक्टर ईशान खट्टर के साथ का एक वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शाहिद कपूर और ईशान खट्टर के इस वीडियो को शाहिद कपूर के फैन क्लब ने ट्विटर पर शेयर किया है। फैन क्लब के ट्वीट के अनुसार मीरा राजपूत ने ईशान-शाहिद के इस डांस वीडियो को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया था।
Mira Rajput shared dance video of Shahid Kapoor and Ishaan Khattar
Shahid Kapoor - फोटो : social media
इस वीडियो में ईशान खट्टर भाई शाहिद कपूर के साथ जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में 'आज की पार्टी इनकी तरफ से' लिखा हुआ कैप्शन भी नजर आ रहा है। दोनों भाई के इस डांस वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया के जरिए उनकी तारीफ भी कर रहे हैं।  



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mira Rajput shared dance video of Shahid Kapoor and Ishaan Khattar
शाहिद कपूर और विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया
बात करें शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह की तो, इस फिल्म ने सोमवार की अपनी कमाई से इस साल के बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर इस फिल्म ने सोमवार को जितनी कमाई की, उतनी कमाई इस साल की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में भारत, उरी, टोटल धमाल और गली बॉय ने भी नहीं की है। 
विज्ञापन
Mira Rajput shared dance video of Shahid Kapoor and Ishaan Khattar
kabir singh - फोटो : social media
आपको बता दें कि फिल्म 'कबीर सिंह' में शाहिद एक सर्जन की भूमिका में नजर आएंगे जो दिल टूटने के बाद खुद को नुकसान पहुंचाने लगता है। ये फिल्म साउथ सिनेमा की सुपरहिट और चर्चित फिल्म अर्जुन रेड्डी का हिंदी वर्जन है। इस फिल्म का निर्देशन संदीप वंगा ने किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed