फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mirzapur 3: पंकज त्रिपाठी से लीक हुई ‘मिर्जापुर 3’ की कहानी, वेब सीरीज के सबसे बड़े ट्विस्ट के बारे में बताया

Fri, 17 Jun 2022 09:25 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 17 Jun 2022 09:25 PM IST
विज्ञापन
Mirzapur 3 story leaked Before starting the shooting Pankaj Tripathi gave a hint of the web series
पंकज त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया

ओटीटी की दुनिया की शानदार वेब सीरीज 'मिर्जापुर' के दो पार्ट रिलीज हो चुके हैं और अब फैंस इस सीरीज के तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिस पर काम शुरू हो गया है। इस सीरीज के दूसरे पार्ट की कहानी को इस सवाल के साथ खत्म कर दिया गया था क्या कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी) मर गया है? ये सवाल अब भी फैंस के बीच बना हुआ है, जिसका खुलासा तीसरे सीजन में होने वाला है। लेकिन सीरीज आने से पहले पंकज त्रिपाठी ने तीसरे पार्ट की असल कहानी को फैंस के बीच रख दिया है। 

Mirzapur 3 story leaked Before starting the shooting Pankaj Tripathi gave a hint of the web series
मिर्जापुर 3 - फोटो : सोशल मीडिया

'मिर्जापुर 3' के लिए फैंस के साथ-साथ पंकज त्रिपाठी भी काफी ज्यादा उत्साहित हैं और वह जल्द ही सीजन 3 की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। अभिनेता ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि मैं जल्द ही कॉस्ट्यूम का ट्रायल करने वाला हूं। इसके बाद करीब एक हफ्ते के अंदर इसकी शूटिंग शुरू होगी। मैं अब पूरी स्क्रिप्ट सुनूंगा। मैं फिर से कालीन भैया बनने के लिए एक्साइटेड हूं।'

Mirzapur 3 story leaked Before starting the shooting Pankaj Tripathi gave a hint of the web series
मिर्जापुर - फोटो : सोशल मीडिया

वेब सीरीज में कालीन भैया का किरदार काफी शक्तिशाली है और अपने किरदार के बारे में पंकज त्रिपाठी ने कहा, 'मुझे इस शो में और कालीन भैया का किरदार निभाने में काफी मजा आता है। असल जिंदगी में, मैं काफी शक्तिहीन इंसान हूं। मैं इस रोल के जरिए शक्ति का अनुभव करता हूं। सत्ता की भूख, जो सभी में होती है और मिर्जापुर के माध्यम से पूरी भी हो जाती है।' पंकज त्रिपाठी के इस इंटरव्यू से साफ है कि सीजन 3 में भी कालीन भैया का भौकाल देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mirzapur 3 story leaked Before starting the shooting Pankaj Tripathi gave a hint of the web series
मिर्जापुर 3 - फोटो : सोशल मीडिया

'मिर्जापुर' वेब सीरीज का पहला पार्ट साल 2018 में आया था और इसके ठीक दो साल बाद सीजन 2 स्ट्रीम हुआ था। इस सीरीज में सत्ता के लिए रंजिश, प्यार और भौकाल, सब एक साथ परोसा गया था, जिस वजह से फैंस ने इस वेब सीरीज को दिल खोलकर प्यार दिया। वहीं, अब सीजन 3 आने वाला है, जिससे भी फैंस को काफी उम्मीदें हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed