राजनीति की तरह मनोरंजन जगत में भी हमेशा कुछ न कुछ होता रहता है। इसी वजह से सिनेमा को पसंद करने वाले लोगों की नजर मनोरंजन जगत के सेलेब्स पर रहती है। हर कोई जानना चाहता है कि उनके पसंदीदा सितारे की पर्सनल और प्रोफेशन लाइफ में क्या कुछ हो रहा है। कश्मीरी पंडितों और मॉब लिंचिंग पर बयान देने की वजह से साउथ अभिनेत्री साई पल्लवी की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। इसके अलावा आज कई अपकमिंग फिल्मों से जुड़ी जानकारी सामने आई है। आइए आपको आज की 10 बड़ी खबरें बताते हैं।
Filmy Wrap: साई पल्लवी को मिली धमकी और बॉक्स ऑफिस पर अजय-अक्षय की भिड़ंत, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Sai Pallavi: 'कश्मीरी पंडित-मॉब लिंचिंग' पर साई पल्लवी को मिल रहीं धमकियां, बजरंग दल ने कहा- माफी मांगो वरना...
Thalaivar 169: रजनीकांत की 169वीं फिल्म के नाम ने ही कर दिया धमाका, अब कहलाएंगे...
तेलुगू सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की पहली हिंदी फिल्म का खाका सज गया है। अल्लू अर्जुन को हिंदी सिनेमा में लॉन्च करने का सेहरा निर्माता निर्देशक करण जौहर के ही सिर बंधने जा रहा है हालांकि इस फिल्म में करण जौहर की कंपनी सिर्फ एक पार्टनर के तौर पर ही रहेगी, कुछ कुछ वैसे ही जैसे फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में थी। अल्लू अर्जुन ये फिल्म अपनी होम प्रोडक्शन कंपनी गीता आर्ट्स के बैनर तले बनाएंगे। फिल्म में तमिल, कन्नड़, मलयालम के अलावा हिंदी के कुछ दिग्गज कलाकारों को लेने की बात शुरू हो चुकी है। अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद इस फिल्म के असली कप्तान हैं और वह इस फिल्म के लिए देश की अलग अलग भाषाओं की दूसरी दिग्गज कंपनियों से भी बात कर रहे हैं।
Allu Arjun: अल्लू अर्जुन के बॉलीवुड डेब्यू में देश की दिग्गज कंपनियों का संगम, इस तरह बनेगी असली पैन इंडिया फिल्म
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन हिंदी सिनेमा के वो सितारे हैं, जिनकी फिल्मों को देखने के लिए थिएटर के बाहर लोगों की लंबी-लंबी लाइनें लगती थीं। बिग बी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी या थ्रोबैक तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। हाल ही में अभिनेता ने एक ऐसी ही तस्वीर शेयर की है, जो उनकी 1978 में आई फिल्म 'डॉन' की रिलीज के दौरान की है। इस तस्वीर में थिएटर के बाहर लोगों की लंबी लाइनें दिखाई दे रही हैं। अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर क ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर मुंबई स्थित एक्सीलियर सिनेमा की है, जो 'डॉन' की रिलीज के दौरान की है। उस समय फिल्म की एडवांस बुकिंग चल रही थी।
Amitabh Bachchan: बिग बी ने थ्रोबैक तस्वीर शेयर कर दिखाई ‘डॉन’ के लिए लोगों की दीवानगी, बोले- क्या दिन थे वो भी