फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kartik Aaryan: करण जौहर को इग्नोर कर कार्तिक ने नहीं किया डांस, फैंस बोले- धर्मा के बिना ही हिट हैं अभिनेता

Fri, 17 Jun 2022 07:48 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 17 Jun 2022 07:48 PM IST
विज्ञापन
Kartik Aaryan Ignore Karan Johar and did not dance on jugjugg jeeyo song nach punjaban, user troll filmmaker
करण जौहर, कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

इन दिनों कार्तिक आर्यन बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम बन गए हैं। 'भूल भुलैया 2' को मिली सफलता के बाद से ही कार्तिक सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ समय पहले कार्तिक आर्यन और करण जौहर के बीच 'दोस्ताना 2' को लेकर पड़ी दरार की खबरें खूब आई थीं। वहीं, अब हाल ही में हुए एक अवॉर्ड शो में दोनों के बीच ये दरार देखने को भी मिली। अवॉर्ड शो के कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें से एक में सभी सितारे स्टेज पर डांस कर रहे हैं और इस दौरान कार्तिक करण जौहर को इग्नोर करते दिखाई दिए। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है।

Kartik Aaryan Ignore Karan Johar and did not dance on jugjugg jeeyo song nach punjaban, user troll filmmaker
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला

कार्तिक ने नहीं किया डांस
दरअसल, बीती रात एक अवॉर्ड नाइट का आयोजन किया गया था, जिसमें मनोरंजन जगत से जुड़े सभी सितारे पहुंचे थे। इस दौरान वरुण धवन अपनी फिल्म 'जुग जुग जियो' को प्रमोट करने के लिए सभी बॉलीवुड सितारों को स्टेज पर बुलाकर 'नाच पंजाबन' गाने का हुक स्टेप करने के लिए कहते हैं। इसके बाद सभी सितारे डांस करते नजर आते हैं, जिसमें करण जौहर की एंट्री के बाद कार्तिक बस पीछे खड़े रहते हैं और करण को इग्नोर करते हैं। अब यह वीडियो हर जगह वायरल हो रहा है।

Kartik Aaryan Ignore Karan Johar and did not dance on jugjugg jeeyo song nach punjaban, user troll filmmaker
दोस्ताना 2, दोस्ताना - फोटो : सोशल मीडिया

दोस्ताना 2 को लेकर आई खटास
कार्तिक आर्यन और करण जौहर के बीच खटास अभिनेता को 'दोस्ताना 2' से रिप्लेस करने के बाद से शुरू हुई थी। ऐसी अफवाह थी कि कार्तिक के अनप्रोफेशनल होने के चलते करण ने यह फैसला लिया था। हालांकि कार्तिक को फिल्म से बाहर निकालने के बाद करण के प्रोडक्शन हाउस की तरफ से बयान जारी कर कहा गया था कि वह इस मामले में सम्मानजनक चुप्पी बनाकर रखना चाहते हैं। यह फिल्म करण जौहर की फिल्म 'दोस्ताना' का सीक्वल है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा, अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहिम नजर आए थे। वहीं, 'दोस्ताना 2' में कार्तिक के साथ जाहन्वी नजर आने वाली थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik Aaryan Ignore Karan Johar and did not dance on jugjugg jeeyo song nach punjaban, user troll filmmaker
कार्तिक आर्यन - फोटो : Instagram

यूजर दे रही ऐसी प्रतिक्रिया
जैसे ही यह वीडियो क्लिप सामने आई, कई फैंस ने कार्तिक की सराहना की। वहीं, कई यूजर ने करण जौहर को ट्रोल किया और उन्हें खुशी हुई कि कार्तिक ने हुक स्टेप नहीं किया। एक ने लिखा, 'कार्तिक को कोई फर्क नहीं पड़ता और डांस भी नहीं किया।' एक अन्य ने कहा, 'कार्तिक बिना धर्मा के ही हिट हो रहे हैं क्योंकि दर्शक उनके साथ हैं। कार्तिक के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म 'भूल भुलैया 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इसके बाद वह कृति सेनन के साथ 'शहजादा' में नजर आएंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed