फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गलतफहमी: सिद्धार्थ शुक्ला की मौत पर फैंस ने दी तमिल एक्टर सिद्धार्थ को श्रद्धांजलि, उन्होंने कहा- टारगेट करके नफरत फैलाई जा रही है

Fri, 03 Sep 2021 03:06 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 03 Sep 2021 03:06 PM IST
विज्ञापन
Misconception: Fans paid tribute to Tamil actor Siddharth on the death of Siddharth Shukla he said hatred is being spread by targeting
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर टीवी कलाकार और बिग बॉस 13 के विजेता रहे सिद्धार्थ शुक्ला का गुरुवार को निधन हो गया। 40 साल के अभिनेता की हार्ट अटैक की वजह से मौत हो गई। सिद्धार्थ के निधन की खबर सामने आते ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं, फैंस भी अपने चहेते कलाकार की मौत पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। 

सिद्धार्थ की मौत के बाद से ही फैंस सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट शेयर कर अभिनेता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसी बीच कुछ यूजर्स ने एक कंफ्यूजन के चलते किसी दूसरे ही सिद्धार्थ की आत्मा की शांति की दुआ कर डाली। दरअसल, इंटरनेट पर कुछ लोगों ने तमिल एक्टर सिद्धार्थ की मौत पर शोक जाहिर कर दिया। वहीं, इन पोस्ट के कमेंट सेक्शन में कई लोग ने सिद्धार्थ को लेकर काफी गलत बातें भी लिख डाली। 
 

 

Misconception: Fans paid tribute to Tamil actor Siddharth on the death of Siddharth Shukla he said hatred is being spread by targeting
तमिल एक्टर सिद्धार्थ - फोटो : सोशल मीडिया

तमिल एक्टर ने शेयर किया पोस्ट

तमिल एक्टर सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर इन पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, 'यह ट्वीट और इसके रिप्लाई। अब शायद हमें किसी बात से हैरान नहीं होना चाहिए। मेरे पास शब्द नहीं है।' एक्टर के ट्वीट के रिप्लाई में कुछ यूजर्स ने यह तक लिख डाला कि भगवान को सिद्धार्थ शुक्ला की बजाय सिद्धार्थ को उठाना चाहिए था।

वहीं, एक यूजर ने सिद्धार्थ की फोटो शेयर करते हुए RIP लिखकर रोने वाली इमोजी पोस्ट की। इस पोस्ट को शेयर करते हुए सिद्धार्थ ने लिखा, 'टारगेट करके नफरत फैलाई जा रही है और यह शोषण है। हम क्या से क्या बन गए हैं?'

 

 

Misconception: Fans paid tribute to Tamil actor Siddharth on the death of Siddharth Shukla he said hatred is being spread by targeting
तमिल एक्टर सिद्धार्थ - फोटो : सोशल मीडिया

रंग दे बसंती में आए थे एक्टर सिद्धार्थ

तमिल एक्टर सिद्धार्थ ने सुपरहिट फिल्म रंग दे बसंती में नजर आए थे। इस फिल्म में अभिनेता ने भगत सिंह की भूमिका निभाई थी। साल 2006 में आई फिल्म रंग दे बसंती में सिद्धार्थ के साथ आमिर खान, कुणाल कपूर, सोहा अली खान, आर माधवन और शरमन जोशी भी दिखाई दिए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Misconception: Fans paid tribute to Tamil actor Siddharth on the death of Siddharth Shukla he said hatred is being spread by targeting
अंतिम दर्शन के लिए पहुंची शहनाज - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई

एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार की रस्में ओशिवरा श्मशान घाट पर शुरू हो चुकी हैं। ब्रह्मकुमारी रीति-रिवाज के साथ सिद्धार्थ का अंतिम संस्कार हो रहा है। जहां सिर्फ करीबी लोग ही मौजूद हैं। इस दौरान शहनाज भी बदहवासी की हालत में अंतिम दर्शन के लिए पहुंची हैं। वहीं, सिद्धार्थ पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट भी आ चुकी है, जिसमें किसी बाहरी चोट का जिक्र नहीं है। 

विज्ञापन
Misconception: Fans paid tribute to Tamil actor Siddharth on the death of Siddharth Shukla he said hatred is being spread by targeting
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

कई सेलेब्स ने व्यक्त किया शोक

बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ रात को दवाई लेकर सोए थे, जिसके बाद वह सुबह उठे ही नहीं। टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में इस खबर के सामने आते ही मातम छा गया है। ट्विटर पर कई सेलेब्स ने सिद्धार्थ की मौत पर शोक व्यक्त कर रह हैं। वहीं, कई लोग अभी भी इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed