सब्सक्राइब करें

UPSC में दिखा मिस इंडिया की फाइनलिस्ट ऐश्वर्या का दम, सोशल मीडिया पर साझा की जानकारी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 05 Aug 2020 05:43 PM IST
विज्ञापन
Miss India Finalist Aishwarya Sheoran Crack UPSC Exam
ऐश्वर्या श्योराण - फोटो : सोशल मीडिया

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) परीक्षा  का रिजल्ट हाल ही में जारी किया गया है। हर बार की तरह इस बार भी कुछ छात्रों ने परीक्षा में बाजी मारी है। लेकिन इसी बीच एक नाम ऐसा है जो सबसे ज्यादा चर्चा में है। ये नाम है  ऐश्वर्या श्योराण का। ऐश्वर्या ने यूपीएससी की परीक्षा में 93वीं रैंक हासिल की है। ऐश्वर्या के नाम की चर्चा की वजह है उनका मिस इंडिया की फाइनलिस्ट होना।

Miss India Finalist Aishwarya Sheoran Crack UPSC Exam
ऐश्वर्या श्योराण - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल ऐश्वर्या पेशे से मॉडल हैं और वो  फेमिना मिस इंडिया 2016 की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं। जिस वजह से ऐश्वर्या के नाम की चर्चा ज्यादा हो रही है। सिविल सर्विर्सेज के लिए लोग बरसों तक तैयारी करते हैं। जिसके बाद कहीं जाकर वो इस परीक्षा को क्रैक कर पाते हैं। लेकिन ऐश्वर्या ने ऐसा पहली ही बार में कर दिखाया है।

Miss India Finalist Aishwarya Sheoran Crack UPSC Exam
ऐश्वर्या श्योराण - फोटो : सोशल मीडिया

इस बात की जानकारी फैमिना मिस इंडिया के इंस्टाग्राम पेज के जरिए दी गई है। इस पेज पर ऐश्वर्या की एक तस्वीर साझा की गई। तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है, 'एश्वर्या, फैमिना मिस इंडिया 2016 की फाइनलिस्ट, कैंपस प्रिंसेस दिल्ली 2016 , फ्रेशफेस की विजेता दिल्ली 2015 ने सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 93 हासिल करते हुए हमें गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें बहुत-बहुत बधाई।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Aishwarya Sheoran, Femina Miss India 2016 finalist, Campus Princess Delhi 2016, Freshface winner Delhi 2015 made us immensely proud as she scored the All India Rank 93 in the Civil Services Examination. A huge congratulations to her on this achievement. She is indeed a beauty with a purpose, another title she had been bestowed. . . . . . #AishwaryaSheoran #CivilServicesExamination #CSE #AllIndiaRank93 #FeminaMissIndia #MissIndia2016 #MissIndiaFinalist #BeautyWithAPurpose #CampusPrincess #FreshFace #Delhiite #congratulations

A post shared by Femina Miss India (@missindiaorg) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Miss India Finalist Aishwarya Sheoran Crack UPSC Exam
ऐश्वर्या श्योराण - फोटो : सोशल मीडिया

ऐश्वर्या श्योराण साल 2017 में लैक्मे फैशन वीक के समर-रिजॉर्ट में पांच नए चेहरों में से एक बनी थीं। ऐश्वर्या ने फेमिना मिस इंडिया के फाइनल में भी अपनी जगह सुनिश्चित की थी। लैक्मे फैशन वीक के ऑडिशन कैटवॉक करने के अलावा फैमिना मिस इंडिया फाइनलिस्ट रही ऐश्वर्या नई दिल्ली में कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट भी जीत चुकी हैं।

विज्ञापन
Miss India Finalist Aishwarya Sheoran Crack UPSC Exam
ऐश्वर्या श्योराण - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ऐश्वर्या ने नई दिल्ली के संस्कृति स्कूल से अपना इंटरमीडिएट पूरा किया है। ऐश्वर्या ने परीक्षा उत्तीर्ण कर 97.5 प्रतिशत अंक हासिल किए। बाद में उन्होंने श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से इकोनॉमिक्स ऑनर्स की पढ़ाई की। ऐश्वर्या के पिता का नाम अजय कुमार है। जो करीमनगर में 9वीं तेलंगाना एनसीसी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर हैं। ऐश्वर्या ने साल 2014 से मॉडलिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने सबसे पहले दिल्ली से मिस क्लीन एंड क्लियर खिताब और 2015 में मिस कैंपस प्रिंसेस दिल्ली का खिताब भी जीता था।

पढ़ें: सूरज पंचोली की मां ने उठाया कश्मीर का मुद्दा और लौट रहा टेस्ट केस समेत मनोरंजन की 5 फटाफट खबरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed