फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Harnaaz Sandhu: मिस यूनिवर्स हरनाज का ट्रांसफॉर्मेशन देख लोगों के उड़े होश, मोटापे की वजह हो चुकी हैं ट्रोल

Thu, 28 Jul 2022 04:02 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 28 Jul 2022 04:02 PM IST
विज्ञापन
Miss Universe 2021 Harnaaz Kaur Sandhu Transformation Photos Know About Her Details in Hindi
हरनाज संधू - फोटो : इंस्टाग्राम

हरनाज कौर संधू ने साल 2021 में मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम करके देश का नाम रौशन कर दिया था। हरनाज की जीत का जश्न देशभर में मना था। सोशल मीडिया के जरिए लाखों लोगों ने उन्हें मिस यूनिवर्स 2021 बनने पर बधाई भी दी थी। लेकिन मिस यूनिवर्स बनने कुछ समय बाद ही वह लोगों के निशाने पर आ गई थीं और इसकी वजह उनका बढ़ता हुआ वजन था। बीते दिनों देखा गया था कि हरनाज का वजन काफी बढ़ गया था, जिस वजह से उन्हें खूब ट्रोल किया गया। लेकिन अब हरनाज ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन से लोगों को चौंका दिया। 

Miss Universe 2021 Harnaaz Kaur Sandhu Transformation Photos Know About Her Details in Hindi
हरनाज संधू - फोटो : इंस्टाग्राम

दरअसल, हरनाज संधू ने सोशल मीडिया पर अपने ट्रांसफॉर्मेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिससे उन्होंने ट्रोर्ल्स को करारा जवाब दिया है। इन तस्वीरों से हरनाज से साबित कर दिया कि वह एक फाइटर हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि हरनाज काफी फिट और ग्लैमरस लग रही हैं। एक तस्वीर में हरनाज ने गोल्डन कलर का खूबसूरत गाउन पहना हुआ है, जो ऑफ शोल्डर है। इस तस्वीर में हरनाज काफी ग्लैमरस लग रही हैं। 

Miss Universe 2021 Harnaaz Kaur Sandhu Transformation Photos Know About Her Details in Hindi
हरनाज संधू - फोटो : इंस्टाग्राम

हरनाज द्वारा शेयर की गई दूसरी तस्वीर में भी उन्होंने गाउन ही पहना हुआ है लेकिन इस तस्वीर में वह एक डॉल की तरह लग रही हैं। हरनाज के आउटफिट से लेकर मेकअप तक पर फैंस की नजरें रुक गई हैं और फैंस इस तस्वीर में हरनाज की खूब तारीफ कर रहे हैं। फैंस उनका टोंड फिगर देख फिदा हो गए हैं। अब जो लोग हरनाज को ट्रोल कर रहे हैं वह तारीफ करने पर मजबूर हो गए होंगे। इन तस्वीरों पर फायर और हार्ट का इमोजी भेज रहे हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Miss Universe 2021 Harnaaz Kaur Sandhu Transformation Photos Know About Her Details in Hindi
हरनाज संधू - फोटो : इंस्टाग्राम

ट्रोर्ल्स  को हरनाज ने दिया था ये जवाब
हरनाज संधू ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने बढ़ते वजन पर बात की थी। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया था कि उन्हें सीलिएक नामक बीमारी है। उन्होंने कहा था कि मैं अपनी बॉडी की रिस्पेक्ट करती हूं। मुझे सीलिएक बीमारी है। मुझे ग्लूटेन से एलर्जी है। इस बयान से हरनाज ने अपने बढ़ते वजन की वजह बताई थी। हालांकि, अब उन्होंने खुद को फिट बना लिया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed