सब्सक्राइब करें

इस रॉ एजेंट की कहानी परदे पर उतारेंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा, रॉनी स्क्रूवाला ने जड़ा 2020 का सिक्सर

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Wed, 23 Dec 2020 01:48 PM IST
विज्ञापन
Mission Majnu First Look Poster has released actor Sidharth Malhotra will seen in with actress Rashmika Mandanna
मिशन मजनू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

देश में अंतर्राष्ट्रीय फिल्म निर्माण कंपनी डिजनी इंडिया की बढ़ती हलचल ने इस कंपनी के मौजूदा स्वरूप में आने से पहले इस सफर में हमसफर रहे फिल्म निर्माताओं को साथ लाना शुरू कर दिया है। डिजनी ने जिस कंपनी यूटीवी को खरीदा, उसके संस्थापक रहे रॉनी स्क्रूवाला ने बुधवार को अपनी लगातार छठी फिल्म का एलान किया है। ‘मिशन मजनू’ नाम की ये फिल्म रॉनी अपने पूर्व सहकर्मी अमर बुटाला के साथ बनाने जा रहे हैं।

Trending Videos
Mission Majnu First Look Poster has released actor Sidharth Malhotra will seen in with actress Rashmika Mandanna
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : file photo

फिल्म ‘मिशन मजनू’ में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। गौरतलब है कि पिछले साल की शुरूआत में ही ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ जैसी फिल्मों से हिंदी सिनेमा की कहानियों का एजेंडा बदल देने वाले निर्माता रॉनी स्क्रूवाला ने साल 2020 में तमाम फिल्में घोषित की हैं। उनकी ताजातरीन पेशकश उनके पूर्व सहकर्मी अमर बुटाला और गरिमा मेहता के साथ मिलकर के साथ बनेगी। और, इस कहानी का नाता भी पाकिस्तान की धरती पर भारत के सबसे महत्वाकांक्षी रॉ ऑपरेशन पर ही आधारित है। यह फिल्म 1970 के दशक की कुछ वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है और पाकिस्तान में भारत के सबसे साहसी मिशन की कहानी बताई जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mission Majnu First Look Poster has released actor Sidharth Malhotra will seen in with actress Rashmika Mandanna
रश्मिका मंदाना - फोटो : file photo

फिल्म ‘मिशन मजनू’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा एक रॉ एजेंट के रूप में नज़र आएंगे। शांतनु बागची इस फिल्म से निर्देशन में अपना करियर शुरू करने जा रहे हैं। इस बारे में निर्माता रोनी स्क्रूवाला कहते हैं, "ऐसे कई हीरो हैं जिन्होंने  परदे के पीछे  काम किया है ताकि हमारे देश को आतंकवादियों से बचाया जा सके। उनका काम अक्सर अनदेखा ही रहा है। अब फिल्म ‘मिशन मजनू’ के जरिए हम उनके बलिदानों और प्रयत्नों को सामने लाने का एक प्रयास कर रहे हैं।”

Mission Majnu First Look Poster has released actor Sidharth Malhotra will seen in with actress Rashmika Mandanna
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : file photo

फिल्म में रॉ एजेंट का किरदार निभा रहे अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी इस नई फिल्म के बारे में कहते हैं, " फिल्म ‘मिशन मजनू’ एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है। दूसरे देशों में काम करने वाले रॉ एजेंट देश के नागरिकों की रक्षा के लिए तमाम मुसीबतों से गुजरते हैं। हमारे बहादुर एजेंटों की ऐसी ही एक कहानी दर्शाना मेरे लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है और मैं एक ऐसे मिशन को फिर से शुरू करने के लिए उत्सुक हूं जिसने हमेशा के लिए भारत और पाकिस्तान के रिश्ते को ही बदल दिया था।"

विज्ञापन
Mission Majnu First Look Poster has released actor Sidharth Malhotra will seen in with actress Rashmika Mandanna
रश्मिका मंदाना - फोटो : instagram

फिल्म ‘मिशन मजनू’ में सिद्धार्थ के सथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना दिखेंगी जिनकी ये पहली हिंदी फिल्म होगी। गौरतलब है कि आठ साल पहले सिनेमा का अपना पूरा कारोबार वाल्ट डिजनी कंपनी को बेच चुके फिल्म निर्माता रॉनी स्क्रूवाला अपनी नई प्रोडक्शन कंपनी आरएसवीपी को खड़ा करने में इन दिनों शिद्दत से लगे हुए हैं। रॉनी की पांच फिल्में पहले से ही निर्माण के विभिन्न चरणों में हैं। इन फिल्मों के नाम हैं, ‘सितारा’, 'रश्मि रॉकेट', 'सैम मानेकशॉ', 'तेजस' और 'पिप्पा'। बुधवार को घोषित ‘मिशन मजनू’ उनका सिक्सर है।

पढ़ें: 'दिल तो हैप्पी है जी' की अभिनेत्री डोनल बिष्ट का खुलासा, कहा- 'निर्देशक ने रोल के बदले रखी साथ सोने की शर्त'

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed