फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी पुलिस ने अक्षय कुमार की फिल्म के मीम को किया शेयर, इस वजह से कहा 'कॉपी करो'

Mon, 22 Jul 2019 10:58 AM IST
shrilata biswas मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 22 Jul 2019 10:58 AM IST
विज्ञापन
mission mangal memes used by uttar pradesh police on twitter
mission mangal - फोटो : social media

अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल का ट्रेलर क्या रिलीज हुआ सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ सी आ गई। इस फिल्म में उनके साथ विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू, नित्या मेनन, कीर्ति कुल्हारी और शरमन जोशी जैसे कलाकार हैं। हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। 

mission mangal memes used by uttar pradesh police on twitter
mission mangal - फोटो : social media

फिल्म के मीम्स के वायरल होने का नतीजा रहा कि यूपी पुलिस भी इसे नजरअंदाज नहीं कर सकी। यूपी पुलिस ने ट्विटर पर सड़क सुरक्षा नियमों को लेकर फिल्म के एक पोस्टर का इस्तेमाल किया और ट्वीट किया कि 'मिशन मंगल की टीम सड़क सुरक्षा के नियमों को स्पेस में भी नहीं तोड़ती है। इसे अपनाएं और सड़क पर चलने से पहले खुद की सुरक्षा का ध्यान रखें।'

mission mangal memes used by uttar pradesh police on twitter
mission mangal - फोटो : social media
ट्विटर पर जो तस्वीर शेयर की गई है उसमें सभी कलाकार नजर आ रहे हैं। यही नहीं सभी ने हेलमेट लगा रखा है और ट्रैफिक नियमों का पालन करने का संदेश दे रहे हैं। मिशन मंगल की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
mission mangal memes used by uttar pradesh police on twitter
mission mangal - फोटो : social media

इससे पहले मुंबई और राजस्थान पुलिस ने भी इसे जनता को जागरूक करने के लिए इस्तेमाल किया। राजस्थान पुलिस ने ट्विटर पर ट्रैफिक नियमों के बारे में बताते हुए अक्षय कुमार से गुहार लगाई कि, 'अक्षय कुमार पूरी दुनिया से कहो कॉपी दैट!'



 

विज्ञापन
mission mangal memes used by uttar pradesh police on twitter
batla house, mission magal - फोटो : social media

बता दें कि फिल्म मिशन मंगल 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन जगन शक्ति ने किया है। खास बात ये है कि अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम के बीच फिर बॉक्स ऑफिस पर सीधा मुकाबला होने जा रहा है। इसी दिन जॉन अब्राहम की फिल्म बाटला हाउस भी रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed