फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mithali Raj Retirement: मिताली राज के रिटायरमेंट पर आया तापसी पन्नू का रिएक्शन, कहा- हम धन्यवाद के अलावा...

Wed, 08 Jun 2022 04:13 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 08 Jun 2022 04:13 PM IST
विज्ञापन
Mithali Raj Retirement: Shabaash Mithu actress Taapsee Pannu thanked women cricketer for her contribution
शाबाश मिट्ठू - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय क्रिकेट की सर्वश्रेष्ठ महिला बल्लेबाज मिताली राज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेनी की घोषणा कर दी है। 39 वर्षीय मिताली ने ट्विटर पर इस बात का एलान करते हुए लिखा, "मुझे लगता है कि अपने करियर को अलविदा कहने का यही सही समय है। क्योंकि इस वक्त टीम बहुत प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों के हाथों में है और भारतीय क्रिकेट का भविष्य उज्ज्वल है।" बता दें कि मिताली राज न सिर्फ भारत की बल्कि दुनिया की सबसे बेहतरीन महिला क्रिकेटर में से एक रही हैं। उनके नाम वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने से लेकर लंबे वक्त तक कप्तानी करने का रिकॉर्ड रहा है। 

Mithali Raj Retirement: Shabaash Mithu actress Taapsee Pannu thanked women cricketer for her contribution
शाबाश मिट्ठू - फोटो : @Viacom18Studios/twitter

जब से मिताली राज ने संन्यास की घोषणा की है, तब से ही उनकी पोस्ट पर शुभकामनाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि, जिसक कमेंट ने सबका ध्यान आकर्षित किया वह किसी और का नहीं बल्कि बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू का है। जल्द ही फिल्म 'शाबाश मिट्ठू' के जरिए बड़े पर्दे पर मिताली राज की कहानी बताने वाली अभिनेत्री तापसी पन्नू ने महिला बल्लेबाज को धन्यवाद कहा है।

Mithali Raj Retirement: Shabaash Mithu actress Taapsee Pannu thanked women cricketer for her contribution
शाबाश मिट्ठू - फोटो : सोशल मीडिया
मिताली राज की पोस्ट पर कमेंट करते हुए तापसी पन्नू ने लिखा, "धन्यवाद ही एकलौता शब्द है जो हम सब कह सकते हैं। क्रिकेट के दीवानों के लिए महिला क्रिकेट को मैप पर लाने के लिए धन्यवाद!"

विज्ञापन
विज्ञापन
Mithali Raj Retirement: Shabaash Mithu actress Taapsee Pannu thanked women cricketer for her contribution
शाबाश मिट्ठू टीजर - फोटो : सोशल मीडिया

इतना ही नहीं, तापसी पन्नू ने महिला बल्लेबाज के लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक लंबा और भावनात्मक संदेश भी पोस्ट किया और लिखा, "भारतीय क्रिकेट टीम के लिए वनडे मैच में सबसे कम उम्र में कप्तानी करने वाली महिला क्रिकेटर।

  • 4 विश्व कप में टीम की कप्तानी करने वाली और दो बार फाइनल में पहुंचने वाली एकमात्र भारतीय क्रिकेटर!
  • एक टेस्ट मैच में 200 रन बनाने वाली सबसे युवा क्रिकेटर
  • डेब्यू इंटरनेशनल मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय क्रिकेटर
  • वनडे में लगातार सात बार 50 रन बनाने वाले इकलौते भारतीय क्रिकेटर
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed