फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shabaash Mithu: बनने जा रही है मिताली राज पर बायोपिक, इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

Wed, 08 Jun 2022 03:49 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 08 Jun 2022 03:49 PM IST
विज्ञापन
Shabaash Mithu: Taapsee Pannu upcoming movie based on Mithali Raj biopic to release on July 15
शाबाश मिट्ठू - फोटो : @Viacom18Studios/twitter

भारत की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर मिताली राज ने आज क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। महिला बल्लेबाज के एलान के बाद से ही हर कोई उनके बारे में ज्यादा-से-ज्यादा जानने के लिए बेताब हो रहा है। बता दें कि मिताली राज पर बनने वाली बायोपित 'शाबाश मिट्ठू' जुलाई के महीने में रिलीज होने वाली है। तापसी पन्नू स्टारर 'शाबाश मिट्ठू' में भारतीय क्रिकेटर मिताली राज के करियर के बारे में बताया जाएगा। गौरतलब है कि मिताली राज का अंतरराष्ट्रीय करियर 23 साल का रहा है, उन्होंने वनडे में लगातार सात बार 50 रन्स बनाने का रिकॉर्ड बनाया है। इसके साथ ही मिताली राज ने 4 विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम का नेतृत्व भी किया है।

Shabaash Mithu: Taapsee Pannu upcoming movie based on Mithali Raj biopic to release on July 15
शाबाश मिट्ठू - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की रिलीज डेट का एलान करते हुए अभिनेत्री तापसी पन्नू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा था, "उस लड़की से ज्यादा शक्तिशाली कोई नहीं हो सकता, जिसके पास कुछ कर दिखाने का सपना है। इसे साकार करने की योजना है! यह एक ऐसी लड़की की कहानी है जिसने इस "जेंटलमैन गेम" में अपनी जगह बनाई और बल्ले को उठाकर अपने सपने का पीछा किया। शाबाद मिट्ठू: द अनहर्ड स्टोरी ऑफ वूमेन इन ब्लू की अनसुनी कहानी 15 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में आने वाली है।" 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee)

Shabaash Mithu: Taapsee Pannu upcoming movie based on Mithali Raj biopic to release on July 15
शाबाश मिट्ठू - फोटो : सोशल मीडिया

तापसी ने प्रतिष्ठित भारतीय महिला कप्तान की भूमिका निभाने के लिए विशेष क्रिकेट प्रशिक्षण लिया है। फिल्म की शूटिंग के दौरान तापसी ने फैंस की उत्सुकता को बढ़ाने के लिए कई तस्वीरें भी साझा की थीं। लंदन, ब्रिटेन में लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में शूटिंग के लिए अभिनेत्री बेहद उत्साहित थीं और उन्होंने वहां शूटिंग करते हुए तस्वीरें भी शेयर की थीं। बता दें कि श्रीजीत मुखर्जी द्वारा निर्देशित और प्रिया एवेन द्वारा लिखित, शाबाश मिठू 15 जुलाई, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shabaash Mithu: Taapsee Pannu upcoming movie based on Mithali Raj biopic to release on July 15
शाबाश मिट्ठू टीजर - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले मार्च के महीने में 'शाबाश मिट्ठू' के निर्माताओं ने फिल्म का एक टीज़र जारी किया था। 1 मिनट के इस टीज़र में अभिनेत्री तापसी पन्नू को एक स्टेडियम में दर्शकों की गर्जना की आवाज़ के बीच कदम रखते हुए दिखाया गया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed