फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

COVID-19: 'कारवां' एक्ट्रेस मिथिला पालकर हुईं कोरोना संक्रमित, बोलीं- जिन बुजुर्गों से मैं मिली हूं वे अपना टेस्ट करा लें

Sat, 08 Jan 2022 11:09 AM IST
विशाल तिवारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विशाल तिवारी Updated Sat, 08 Jan 2022 11:09 AM IST
विज्ञापन
Mithila palkar tested positive for Covid 19
मिथिला पालकर हुई कोरोना संक्रमित। - फोटो : FB/Mithila Palkar

नए साल की शुरुआत से ही पूरे देश में कोरोना के मामलों में वृद्धि हो गई है। मुंबई इसका एक हॉटस्पॉट बनकर उभरा है। टॉलीवुड भी इससे अछूता नहीं रहा है, इंडस्ट्री में तो जैसे कोरोना बम फूट गया है। ऐसे में खबर आ रही है कि 'लिटिल थिंग्स' फेम मिथिला पालकर भी कोरोना की चपेट में आ गई हैं। मिथिला ने खुद सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी साझा की है। मिथिला ने अपने बुजुर्गों से भी टेस्ट कराने की अपील की है जिनसे वे हाल के दिनों में मिली थीं।

Mithila palkar tested positive for Covid 19
मिथिला पालकर। - फोटो : इंस्टाग्राम

इंस्टाग्राम के जरिए बताया अपनी हाल 
अभिनेत्री नेअपने इंस्टा हैंडल पर ये खबर शेयर करते हुए लिखा, "हे फ्रैंडज! मैंने अपने जन्मदिन का ये हफ्ता एक कोविड-19 पॉजिटिव होने के साथ शुरू किया है। मुझे पता है यह बहुत बेकार बात है। मुझे अपने अंदर हल्के लक्षण दिखाई दिए तभी मैंने अपने आप को सबसे अलग कर लिया था। बताना चाहती हूं कि मेरा परिवार मुझसे काफी दूर है और मैं बहुत सावधानी से रह रही हूं, खासकर बड़े लोगों के साथ जिनको मैं मिली हूं। एस वक्त मैं उनके ठीक रहने की दुआ कर रही हूं।"

Mithila palkar tested positive for Covid 19
मिथिला पालकर - फोटो : instagram

संपर्क में आए लोगों से की अपील
मिथिला ने आगे लिखा, "मैंने पिछले 10 दिनों में मेरे से मिले सारे लोगों को बता दिया है कि मैं कोविड पॉजीटिव हो गई हूं। वे अपनी जांच करा लें। मैं सभी से प्रार्थना करती हूं कि आप लोग मास्क पहनें और अपने और अपने परिवार को सुरक्षित रखें।"
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mithila palkar tested positive for Covid 19
मिथिला पालकर - फोटो : instagram

आखिरी बार इसमें नजर आई थीं मिथिला
अगर हम मिथिला के काम की बात करें तो अभिनेत्री को आखिरी बार स्क्रीन्स पर लिटिल थिंग्स के सीजन 4 में देखा गया था। यह एक यंग कपल की कहानी है जो उनके जीवन के छोटे- मोटे हर पल को बयां करता है। 
 
ये सितारे भी हाल ही में हुए कोरोना संक्रमित
मिथिला के अलावा, महेश बाबू, कुब्रा सैत और विशाल ददलानी जैसे सितारे भी इस समय कोविड के प्रकोप से जूझ रहे हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed