{"_id":"5e4223958ebc3ee5923fd7e8","slug":"mithun-chakraborty-entry-in-prabhas-and-pooja-hegde-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रभास की फिल्म में हुई मिथुन चक्रवर्ती की एंट्री, 'बाहुबली' स्टार को देंगे कड़ी चुनौती","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रभास की फिल्म में हुई मिथुन चक्रवर्ती की एंट्री, 'बाहुबली' स्टार को देंगे कड़ी चुनौती
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 11 Feb 2020 09:16 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
prabhas
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुपरस्टार प्रभास और पूजा हेगड़े की आने वाली फिल्म बेहद चर्चा में बनी हुई है। राधा कृष्ण कुमार निर्देशित इस लव स्टोरी की शूटिंग पिछले साल शुरू हुई थी। चर्चा है कि अब इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती की एंट्री हो गई है। फिल्म में वह निगेटिव किरदार निभा सकते हैं। 1970 के समय के इर्द-गिर्द घूमती इस फिल्म में प्रभास एक ज्योतिषी की भूमिका में नजर आएंगे।
2 of 5
प्रभास
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रभास, पूजा और मिथुन के अलावा भाग्यश्री भी इस फिल्म में अहम किरदार अदा कर रही हैं। फिल्म का नाम 'ओ डियर' या 'राधे श्याम' रखा जा सकता है। प्रभास इस फिल्म को पूरे देश के दर्शकों के सामने पेश करना चाहते हैं। इस वजह से वह ऐसी स्टारकॉस्ट को फिल्म का हिस्सा बनाना चाहते हैं जो काफी रोचक प्रतीत हो और पूरे देश में इसका फायदा उठाया जा सके।
3 of 5
प्रभास की फिल्म साहो का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
मिथुन चक्रवर्ती की बात करें तो वह पिछली दफा फिल्म 'ताशकंद फाइल्स' में नजर आए थे। यह फिल्म अपने विवादों के चलते भी काफी चर्चा में रही थी। वह प्रभास की इस फिल्म के जरिए मिथुन तेलुगू सिनेमा में वापसी कर रहे हैं। पिछले दफा वह पवन कल्याण की फिल्म 'गोपाला गोपाला' में दिखे थे। हालांकि मिथुन के फिल्म का हिस्सा बन जाने को लेकर अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
mithun chakraborty
- फोटो : social media
फिल्म का निर्माण गोपी कृष्णा मूवीज और यूवी क्रिएशंस द्वारा किया जा रहा है। यह फिल्म तेलुगू भाषा में बनेगी जिसके बाद इसे अन्य भाषाओं में भी डब किया जाएगा। पिछले महीने प्रभास ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने की जानकारी साझा की थी।
विज्ञापन
5 of 5
prabhas
- फोटो : social media
उन्होंने लिखा, 'यह जानकारी साझा करते हुए मैं बहुत ही उत्साहित हूं कि मैं अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर रहा हूं। उम्मीद करता हूं कि आने वाला शेड्यूल आनंद और मस्ती से भरपूर हो।' वहीं 2017 में 'बाहुबली 2' के बाद प्रभास पिछले साल फिल्म 'साहो' में नजर आए थे। यह एक एक्शन फिल्म थी जिसमें श्रद्धा कपूर उनके अपोजिट थी। इस फिल्म ने करीब 300 करोड़ रुपये (हिंदी, तमिल, तेलुगू) का कारोबार किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।