अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्टर की मां शांतिरानी चक्रवर्ती अब इस दुनिया में नहीं रहीं। उनका शुक्रवार निधन हो गया है। मिथुन के छोटे बेटे नमोशी ने इस खबर की पुष्टि की। बता दें कि तीन साल पहले एक्टर के पिता बंसत कुमार चक्रवर्ती इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। अब एक्टर के सिर से मां का साया भी उठ गया है।
Mithun Chakraborty Mother Passed Away: मिथुन चक्रवर्ती की मां शांतिरानी का निधन, शोक में डूबा परिवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शांतिरानी चक्रवर्ती के निधन के बाद परिवार शोक में डूबा है। बता दें कि शांतिरानी के निधन के बाद तमाम भ्रामक खबरें भी फैलीं। इसके बाद मिथुन के छोटे बेटे नमोशी ने एक मीडिया बातचीत में शांतिरानी के निधन की पुष्टि की और कहा, 'अफसोस कि खबर सच है। अब हमारी दादी हमारे बीच नहीं रहीं।'
एक वक्त था जब मिथुन चक्रवर्ती अपने माता-पिता और चार भाई-बहनों के साथ जोराबागान के घर में रहा करते थे। मायानगरी तक आने का मिथुन का संघर्ष किसी से छिपा नहीं है। आज जो सफलता उन्होंने अर्जित की है, उसे पाने के लिए वह कठिन संघर्ष से गुजरे हैं। बाद में मिथुन अपनी मां शांतिरानी को भी मुंबई ले आए थे। वह उन्हीं के साथ रहती थीं।
Rachel Shally: 22 साल बाद अब OTT की दुनिया में वापसी कर रहीं आमिर की फिल्म की हीरोइन, इस सीरीज में आएंगी नजर
तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने शांतिरानी के निधन पर शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदन व्यक्त की हैं। उन्होंने लिखा, 'मिथुन दा और उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति मिले।'
Abdu Rozik New Song Baarish launch event: Shiv Thakare संग दिखीं Sumbul Touqeer Khan
फिल्म और राजनीति क्षेत्र की प्रसिद्ध हस्तियों ने चक्रवर्ती परिवार को हुए नुकसान पर दुख व्यक्त किया है। बंगाली रियलिटी शो 'डांस बांग्ला डांस सीजन 12' के उनके को-एक्टर्स ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है। बता दें कि मिथुन मध्यम वर्गीय बंगाली परिवार से अभिनय की दुनिया में आए। उन्होंने हमेशा यही कहा कि उनके माता-पिता ने उन्हें और उनके भाई-बहनों को अच्छी परवरिश दी।
Rachel Shally: 22 साल बाद अब OTT की दुनिया में वापसी कर रहीं आमिर की फिल्म की हीरोइन, इस सीरीज में आएंगी नजर