बॉलीवुड डायरेक्टर साजिद खान का विवादों से काफी पुराना नाता रहा है। इन दिनों साजिद खान रिएलिटी शो 'बिग बॉस 16' में नजर आ रहे हैं। जब से वह इस शो में आए हैं, तभी से वह चर्चाओं का विषय बने हुए हैं। कई एक्ट्रेस ने ट्वीट कर साजिद पर गंदी हरकतें करने का आरोप लगाया है और उन्हें बिग बॉस के घर से बाहर निकालने की मांग की है। हालांकि, बिग बॉस को शुरू हुए एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है। लेकिन, अभी तक साजिद खान के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसी बीच एक और मॉडल ने साजिद खान पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है।
Bigg Boss 16: फीस पर बात करने के बहाने बुलाया और...., बिग बॉस में साजिद को देख 11 साल बाद छलका नम्रता का दर्द
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीडिया से बातचीत करते वक्त मॉडल नम्रता शर्मा सिंह ने साजिद खान पर आरोप लगाते हुए बताया कि साल 2011 में जब वह एक फिल्म के लिए ऑडिशन देने साजिद खान से मिलने गई थीं, तब उन्होंने उनके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की थी। नम्रता ने कहा, 'मैंने एक छोटी ड्रेस पहनी हुई थी और जैसे ही मैं कमरे में गई, साजिद ने दरवाजा बंद कर दिया। दरअसल, हम फिल्म की फीस से रिलेटेड बातें कर रहे थे। मुझे लगा कि वह फीस की बात अन्य लोगों के सामने नहीं करना चाहते हैं, इसलिए मैं उनके साथ कमरे में चली गई। लेकिन, अंदर जाते ही साजिद ने मुझे गलत तरीके से छूना शुरू कर दिया।'
यह भी पढ़ें: An Action Hero: आयुष्मान खुराना की ‘एन एक्शन हीरो’ का फर्स्ट लुक जारी, पोस्टर में दिखा एक्टर का अनदेखा अंदाज
नम्रता आगे कहती हैं कि वह इस घटना को भूल गई थीं। लेकिन, बिग बॉस में साजिद खान को देख एक बार फिर उन्हें उस घटना की याद आ गई है। यही कारण है कि वह अब 11 साल बाद दुनिया के सामने अपनी पीड़ा का खुलासा कर रही हैं। नम्रता ने कहा, ‘इस घटना के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई लोगों ने मुझे यह तक समझाने की कोशिश की थी कि अगर फिल्मों में काम करना चाहती हो तो साजिद खान के साथ दैहिक संबंध बनाने पड़ेंगे। लेकिन, इस घटना के बाद मैं कभी साजिद के पास नहीं गई और न कभी उन्हें फोन किया।’
यह भी पढ़ें: Baap First Look Out: रिलीज हुआ 'बाप' का धांसू पोस्ट, गैंगस्टर के लुक में नजर आए जैकी, संजय, मिथुन और सनी देओल
बता दें कि साजिद खान पर तकरीबन 10 अभिनेत्रियों ने मीटू का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं एक पत्रकार और दो अभिनेत्रियों से ईमेल पर शिकायत प्राप्त करने के बाद इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन ने साजिद खान को 2019 में फिल्मों के निर्देशन से निलंबित कर दिया था। इसके अलावा जब यह शिकायतें सामने आने लगीं तब उन्हें फिल्म 'हाउसफुल 4' से निर्देशक के रूप में भी हटा दिया गया था।