{"_id":"5b5ec49a4f1c1b6f548b76d1","slug":"mohammed-rafi-death-anniversery-special-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"13 साल की पत्नी के साथ चॉल में रहते थे रफी साहब, काली पूजा में गाते-गाते निकल गई थी जान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
13 साल की पत्नी के साथ चॉल में रहते थे रफी साहब, काली पूजा में गाते-गाते निकल गई थी जान
Mon, 30 Jul 2018 01:59 PM IST
भावना शर्मा, अमर उजाला
भावना शर्मा, अमर उजाला
Updated Mon, 30 Jul 2018 01:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
मोहम्मद रफी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
रफी साहब जैसा फनकार कोई दूसरा ना हो पाया। आज रफी साहब की पुण्यतिथि पर उनकी जिंदगी से जुड़ी ऐसी अनकही बातें आपके सामने लाए हैं जो उनकी गायकी के साथ व्यक्तिव को भी बयां कर रही हैं। रफी साहब के निधन के 8 साल बाद उनकी पत्नी बिलकिस रफी ने एक इंटरव्यू दिया था। इसमें उन्होंने रफी के बारे में कई खुलासे किए थे।
2 of 8
मोहम्मद रफी
बिलकिस की बड़ी बहन की शादी रफी के बड़े भाई से हुई थी। उस समय बिलकिस 13 साल की थीं और छठी क्लास के एग्जाम दे रही थीं। तभी उनकी बहन ने उनसे कहा था कि कल रफी से तुम्हारी शादी है। बिलकिस शादी का मतलब भी नहीं जानती थी। उस समय रफी की उम्र 19 साल थी और शादी-शुदा थे । लेकिन उन्होंने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया था ।
3 of 8
मोहम्मद रफी
तब रफी की 6 साल छोटी लड़की बिलकिस से शादी कर दी गई थी। रफी साहब 10 साल की उम्र से गाना गाने लगे थे। लेकिन उनकी पत्नी को म्यूजिक में कोई इंट्रेस्ट नहीं था। वो कभी रफी के गाने नहीं सुनती थीं। रफी और उनकी पत्नी बिलकिस डोंगरी के एक चॉल में रहा करते थे। कुछ समय बाद रफी पत्नी के साथ भिंडी बजार के चॉल में शिफ्ट हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
मोहम्मद रफी
लेकिन रफी को चॉल में रहना पसंद नहीं था। रफी सुबह साढ़े तीन बजे उठकर रियाज करते थे। रियाज के लिए रफी मरीन ड्राइव चलकर जाते थे। क्योंकि वो नहीं चाहते थे कि उनके रियाज की वजह से आस-पास के लोगों की नींद खराब हो।
विज्ञापन
5 of 8
मोहम्मद रफी
मरीन ड्राइव पर सुरैया का घर था। जब उन्होंने कई दिनों तक रफी को रियाज करते हुए देखा तो उन्होंने पूछा कि वो यहां क्यों रियाज करते हैं। तब रफी ने अपनी परेशानी बताई। इसके बाद सुरैया ने अपने घर का एक कमरा रफी को रियाज करने के लिए दे दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।