फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Zeeshan: 'मेरे पास दो रुपये भी नहीं बचे थे, ब्रोकर ने दिया धोखा', जीशान अय्यूब ने संघर्ष के दिनों को किया याद

Wed, 28 Jun 2023 02:12 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 28 Jun 2023 02:12 PM IST
विज्ञापन
Mohammed Zeeshan Ayyub talks about his struggle days after moving to mumbai says did not even have 2 rupees
जीशान अय्यूब - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता मोहम्मद जीशान अय्यूब ने अपने मेहनत के दाम पर इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उनके अभिनय को दर्शक काफी पसंद करते हैं। जीशान ने तनु वेड्स मनु रिटर्न्स और रांझणा जैसी फिल्मों और स्कूप जैसी वेब सीरीज में अपनी भूमिकाओं के लिए खूब वाहवाही लूटी है। हाल ही में जीशान ने अपने करियर के शुरुआत में मुंबई आने के बाद अपने संघर्ष के दिनों को याद किया। अभिनेता ने अपनी पत्नी रसिका अगाशे के साथ बिना पैसे के गुजारा करने पर बात की।

Mohammed Zeeshan Ayyub talks about his struggle days after moving to mumbai says did not even have 2 rupees
जीशान अय्यूब - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया को दिए इंटरव्यू के दौरान जीशान अय्यूब की पत्नी रसिका अगाशे ने उनके संघर्ष के दिनों के बारे में खुलकर बात की और खुलासा किया कि वे सिर्फ 40000 रुपये लेकर मुंबई आए थे, जिसे दूसरे दिन ही खर्च कर दिया गया। उन्होंने कहा, 'हमने बिना पैसे का दौर देखा है, लगभग शून्य पैसा। हमारी शादी 24 साल की उम्र में हो गई, इसलिए हम बहुत भोले थे। हमने सोचा कि 40 हजार रुपये मुंबई में गुजारा करने के लिए पर्याप्त होंगे। यह जमा राशि और किराए में दूसरे दिन खत्म हो गया। हमने वह समय एक साथ देखा।'

Mohammed Zeeshan Ayyub talks about his struggle days after moving to mumbai says did not even have 2 rupees
जीशान अय्यूब - फोटो : सोशल मीडिया

मोहम्मद जीशान अय्यूब ने खुलासा किया कि एक ब्रोकर ने उनके साथ धोखाधड़ी की थी, जिसने उनसे तीन महीने का किराया जमा करने के लिए कहा था, जबकि कायदे से उन्हें केवल एक महीने का किराया जमा करना होता था। उन्होंने आगे खुलासा किया कि इसके कारण उनके पास पैसे नहीं बचे थे।

यह भी पढ़ें: दिवंगत अभिनेत्री नूतन के घर की बालकनी भरभराकर ढही, मुंबई की भारी बारिश बनी वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
Mohammed Zeeshan Ayyub talks about his struggle days after moving to mumbai says did not even have 2 rupees
जीशान अय्यूब - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता ने आगे कहा, 'यह एक छोटा सा घर था, जिसमें एक छत थी, जहां हम सिर्फ कपड़े सुखाते थे और इसे किसी और काम के लिए इस्तेमाल नहीं करते थे। हम वास्तव में मुंबई जैसे शहर में शून्य पैसे के साथ थे। मुझे याद है कि एक बार हम साथ बैठकर हंस रहे थे, सोच रहे थे कि हम कितने बेवकूफ हैं, क्या सोचेंगे, अब क्या होगा? अभिनेता विनीत कुमार मदद करने वाले थे, उन्हें लगा कि हम नए हैं और शायद हमारे पास पैसे नहीं हैं।

यह भी पढ़ें: दिवंगत अभिनेत्री नूतन के घर की बालकनी भरभराकर ढही, मुंबई की भारी बारिश बनी वजह

विज्ञापन
Mohammed Zeeshan Ayyub talks about his struggle days after moving to mumbai says did not even have 2 rupees
जोरम में जीशान अय्यूब - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे कहा, 'विनीत ने मुझसे पूछा कि क्या मैं अभिनय सिखाना जानता हूं और फिर कहा कि कोई अभिनय स्कूल खोलने का इच्छुक है, इसलिए मुझे तीन महीने का पाठ्यक्रम लिखकर उसे देना चाहिए। मैंने इसे रात भर लिखा और फिर विनीत भाई ने पूछा मुझे इसका एक प्रिंटआउट उस आदमी को जमा करना होगा। जीशान ने बताया कि उस वक्त मेरे पास प्रिंटआउट के लिए दो रुपये भी नहीं थे, इसलिए हमने घर में सिक्के खोजे और किसी तरह उन्हें ढूंढने में कामयाब रहे। मैंने पाठ्यक्रम जमा किया। तब इसके बदले मुझे 15 सौ रुपये नकद मिले। इस तरह हमने शुरुआत की।

यह भी पढ़ें: 'जेल में एक दिन एक साल जैसा, दुश्मन के साथ भी न हो ऐसा', एजाज खान का छलका दर्द

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed