नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ शुक्रवार के बाद आज शनिवार को भी दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के छात्र कैब के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच जामिया विश्वविद्यालय में NRC और नागरिकता संशोधन कानून (CAB) के विरोध प्रदर्शन में हुई हिंसा में डेढ़ दर्जन से ज्यादा छात्र घायल हो गए हैं और कई छात्रों को हिरासत में भी लिया गया है। मामले में बॉलीवुड सेलेब्स के भी रिएक्शन आए हैं।
NRC और CAB के विरोध प्रदर्शन में कूदा ये एक्टर, कहा- जामिया के दोस्तों लड़ाई जारी रखना, मैं भी आऊंगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में आर्टिकल 15 एक्टर जीशान अयूब ने ट्वीट कर NRC और CAB के विरोध प्रदर्शन को सही ठहराया है। जीशान ने ट्वीट में लिखा है- असम से वीडियोज नहीं आ ही नहीं पा रहे। जब दिल्ली में ये हाल है तो असम की तो क्या बात करें। उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा- #jamia के दोस्तों, लड़ाई जारी रखना, जल्द मैं भी आऊंगा साथ जुड़ने।
Assam से videos आ ही नहीं पा रहे। जब दिल्ली में ये हाल है तो Assam की तो क्या बात करें।
इससे पहले अनुराग कश्यप ने नागरिकता संशोधन विधयेक (CAB) पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक कार्यक्रम में पहुंचे अनुराग कश्यप ने कहा कि 'यह रुकने वाला नहीं है। हमने इसके लिए उन्हें वोट दिया था। हमें यही मिलना चाहिए और यही मिलता रहेगा। मैंने खुद को इन सबसे अलग कर लिया है। मैं किसी भी बात का समर्थन नहीं करता हूं। यह एक ऐसी प्रकिया है जिसमें या तो आप शामिल हो जाएं या उन्हें छोड़ दें। हमें यह समझना होगा कि यह किसी के साथ भी हो सकता है। तभी हम एक समाज के तौर पर विकसित होंगे।'
पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) ने ट्वीट में लिखा, "जब पुलिस और लोग, जो संविधान और कानून को बनाए रखने के लिए होते हैं, लोगों को इकट्ठा होने और शांतिपूर्वक विरोध करने से रोकते हैं और फिर इस तरह से बर्बर व्यवहार करते हैं, तो वह लोगों द्वारा दी जाने वाली ऐसी ही प्रतिक्रिया को सुनिश्चित करते हैं। वह रक्षा करने के लिए हैं। विभाजनकारी शासन के साधन मात्र नहीं हैं।"
When the police & people who are meant to uphold the constitution & law prevent people from gathering and protesting peacefully and then behave in such a brute like manner,they ensure adverse responses. They are meant to protect. Not be mere tools of a divisive regime. 🙏