मलयालम फिल्मों के मशहूर अभिनेता मोहनलाल (Mohanlal) का जन्म 21 मई 1960 को केरल के एलनथूर में हुआ था। एक्टर के साथ-साथ वो प्रोड्यूसर, सिंगर और थिएटर आर्टिस्ट भी हैं। मोहनलाल की पहली फिल्म 'थिरनोत्तम' (Thiranottam) थी, जो कभी रिलीज ही नहीं हो पाई। उनकी कामयाबी का सिलसिला साल 1980 से शुरू हुआ जो आज तक चल रहा है। मोहनलाल ने साल 1988 में सुचित्रा से शादी की थी।
Mohanlal: कुंडली न मिलने की वजह से मोहनलाल के परिवार ने ठुकरा दिया था शादी का प्रस्ताव, फिर सुचित्रा ऐसे बनीं सुपरस्टार की पत्नी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये वो वक्त था जब मोहनलाल (Mohanlal) सुपरस्टार बन चुके थे। दोनों की लव स्टोरी एक सुपरस्टार और फैन वाली है। चलिए मोहनलाल के जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनकी और सुचित्रा की प्रेमकहानी। मोहनलाल और सुचित्रा ने 28 अप्रैल, 1988 को एक भव्य समारोह में शादी की थी। सुचित्रा के भाई और प्रोड्यूसर सुरेश बालाजी ने एक इंटरव्यू में कहा था- मेरी बहन मोहनलाल की फिल्में देखकर उनकी फैन हो गई थी।
सुरेश बालाजी बताते हैं दोनों एक-दूसरे को पत्र भी लिखते थे। हालांकि, हमारे परिवार के सदस्य इस बात से अनजान थे। सुचि ने ये बात छुपाकर रखी थी। बाद में जब हमें उसके प्यार का एहसास हुआ, तो मेरी चाची ने मोहनलाल के पिता से शादी के बारे में बात की। ये पूरी तरह से अरेंज मैरिज थी लेकिन मेरी बहन मोहनलाल के प्यार में दीवानी थी।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुंडली न मिलने की वजह से पहले ये रिश्ता ठुकरा दिया गया था। देखते देखते दो साल बीत गए। एक बार शूटिंग के दौरान मोहनलाल के किसी दोस्त ने बताया कि सुचित्रा आज भी उनका इंतजार कर रही हैं। इसके बाद कहीं जाकर दोनों की शादी हुई। सुचित्रा के पिता भी जाने माने प्रोड्यूसर थे। दोनों की शादी को 32 साल हो चुके हैं। दोनों दो बच्चों के माता पिता हैं।
पढ़ें- Mohanlal Birthday: बुर्ज खलीफा में भी है सुपरस्टार मोहनलाल का घर, लाइफस्टाइल में राजा-महाराजाओं को देते हैं टक्कर
बता दें कि मोहनलाल लाइफस्टाइल किसी राजा महाराजा से कम नहीं है और सबसे बड़ी बात है कि उन्होंने यह सब अपने दम पर हासिल किया है। मोहनलाल के पास दुबई स्थित बुर्ज खलीफा में एक फ्लैट है। उनका घर इस बिल्डिंग के 29वें फ्लोर पर है। उन्होंने यह घर साल 2011 में खरीदा था। मोहनलाल के पास मर्सडीज बेंज, बीएमडब्ल्यू, जगुआर और रेंज रोवर जैसी कई लग्जरी गाड़ियां हैं। मोहनलाल अपनी कामयाबी का श्रेय पत्नी सुचित्रा को देते हैं।