फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्म इंडस्ट्री को लेकर जीशान अयूब का खुलासा, 'यहां लोग झूठे वादे करते हैं'

Sun, 30 Jun 2019 01:25 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Sun, 30 Jun 2019 01:25 PM IST
विज्ञापन
mohd zeeshan ayyub share his experience in film industry
zeeshan ayyub - फोटो : social media
फिल्म 'आर्टिकल 15' में मोहम्मद जीशान अयूब के किरदार को दर्शकों ने बहुत पसंद किया है । फिल्म में उनका रोल छोटा है, इसके बावजूद उन्होंने अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ी है । जीशान इस फिल्म के बाद 'तुर्रम खां' के साथ दो और बड़ी फिल्मों में नजर आने वाले हैं, जिसकी घोषणा जल्द की जाएगी। जीशान बहुत ही सिलेक्टिव फिल्में करते हैं। 

 
mohd zeeshan ayyub share his experience in film industry
zeeshan ayyub - फोटो : social media
हाल ही में जीशान ने इसके पीछे की वजह बताई । उन्होंने कहा, 'इस वक्त दिलचस्प फिल्में नहीं बन रही हैं, ऐसे में मैं खुद को ज्यादा समय दे रहा हूं । मैं अपने थिएटर के लिए काम कर रहा हूं । अब दो साल हो गए हैं। लाइफ अच्छी बिताना टारगेट है, ना कि रात दिन रेस में घुसना है।' 
mohd zeeshan ayyub share his experience in film industry
zeeshan ayyub
'अपनी पिछली सिलेक्टिव फिल्मों के बारे में बात करते हुए जीशान ने बताया, 'अपनी पहले की गई गलतियों से मैंने काफी खुछ सीखा है कि फ्यूचर में किस तरह काम करना है।' एक्टर से पूछा गया कि वो किन फिल्मों की बात कर रहे हैं तो इस पर वो हंसने लगे और कहा, 'गड़े मुर्दे को उखाड़ने का कोई फायदा नहीं। अगर कोई मेरी ट्विटर आइडियोलॉजी के बारे जानता होगा तो उन्हें समझ आ जाएगा कि मैंने कुछ गलतियां की हैं अपने करियर में।'
विज्ञापन
विज्ञापन
mohd zeeshan ayyub share his experience in film industry
zeeshan ayyub
जीशान ने कहा, 'मैंने कुछ फिल्में की हैं जो मेरी आइडियोलॉजी से मैच नहीं करती। मैंने उन लोगों के साथ काम किया है जिन्होंने मुझसे झूठे वादे किए और ये एक तरह का खेल बन गया। हम क्रेडिट में स्पेशल मेंशन देंगे, हम आपको ऐसा कर देंगे तो ऐसा हो जाएगा, वो भी कर लिया, एड भी नहीं हुआ, चेंज भी नहीं हुआ, कट गए, कैरेक्टर से छीन ली गई पॉवर.... तो आपके मेंटल हेल्थ के लिए सही होता है ऐसे लोग और प्रोजेक्ट से दूर होना।'
विज्ञापन
mohd zeeshan ayyub share his experience in film industry
zeeshan ayyub
'तुर्रम खां' के बारे में जीशान अयूब ने कहा, 'एक दिन हंसल मेहता का कॉल आता है । मैंने उनके साथ पहले भी काम किया है। जब वो अपनी फिल्म को लेकर तय कर रहे थे और कोई कहानी नहीं थी। उन्होंने कहा कि ये बेसिक आइडिया है, तू आजा कर ले । पॉलिटिकली हम एक जैसे हैं, एक-दूसरे के प्रति झुकाव है, जिसकी वजह से एक-दूसरे के साथ वक्त बिताना अच्छा लगता है।' 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed