फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2 सुपरहिट फिल्में देते ही 'दंगल गर्ल' ने छोड़ा बॉलीवुड, इंस्टाग्राम पर लिखा- 'धर्म से दूर हो रही थी'

Sun, 30 Jun 2019 01:07 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 30 Jun 2019 01:07 PM IST
विज्ञापन
Dangal fame Zaira Wasim quits Bollywood says I officially declare my disassociation with this field
Zaira Wasim - फोटो : twitter

महज 2 फिल्मों से बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली जायरा वसीम (Zaira Wasim) को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। पहली फिल्म 'दंगल' सुपरहिट होते ही फैंस जायरा को 'दंगल गर्ल' के नाम से जानने लगे। इस बीच जायरा ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा एलान किया जिसने सभी को हैरान कर दिया है। जायरा ने कहा कि उन्होंने बॉलीवुड को हमेशा के लिए छोड़ना का फैसला लिया है। जायरा का यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Dangal fame Zaira Wasim quits Bollywood says I officially declare my disassociation with this field
zaira wasim - फोटो : file photo

जायरा ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने के फैसले की जानकारी इंस्टाग्राम पर दी। जायरा ने लिखा- '5 साल पहले मैंने एक ऐसा फैसला लिया था जिसने मेरी जिंदगी बदल दी। मैंने बॉलीवुड में कदम रखा जिसने पॉपुलैरिटी के रास्ते मेरे लिए खोल दिए। धीरे-धीरे युवाओं के रोल मॉडल के तौर पर मुझे देखा जाने लगा। बॉलीवुड में 5 साल पूरे होने पर मैं इतना कहना चाहती हूं मैं अपने काम से खुश नहीं हूं। मैं भले यहां फिट हो रही हूं लेकिन मैं यहां की नहीं हूं। यह मुझे मेरे ईमान से दूर कर रहा है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Zaira Wasim (@zairawasim_) on

Dangal fame Zaira Wasim quits Bollywood says I officially declare my disassociation with this field
zaira wasim - फोटो : file photo

जायरा ने आगे लिखा- 'एक्ट्रेस बनने की वजह से इस्लाम से दूर होती जा रही हूं। मैं इस फील्ड से रिश्ता तोड़ रही हूं। मैंने सोच-समझकर यह फैसला किया है।' जायरा वसीम ने आमिर खान की बेटी का किरदार 'दंगल' फिल्म में निभाया। इस फिल्म में जायरा ने महिला पहलवान गीता फोगाट के बचपन का रोल निभाया था। 'दंगल' फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के बाद जायरा 'सीक्रेट सुपरस्टार' फिल्म में नजर आईं। इस फिल्म में जायरा ने इंसिया मलिक का रोल निभाया था जिसे गाना गाना पसंद होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dangal fame Zaira Wasim quits Bollywood says I officially declare my disassociation with this field
zaira wasim - फोटो : file photo

खास बात है कि इस फिल्म में भी जायरा ने आमिर खान के साथ स्क्रीन शेयर की थी। जायरा की यह फिल्म भी हिट रही। जायरा के साथ एक विवाद भी जुड़ा है। यह मामला 10 दिसंबर 2017 का है। जायरा वसीम विस्तारा एयरलाइंस से दिल्ली से मुंबई जा रही थीं। इसी यात्रा के दौरान फ्लाइट में जायरा से छेड़छाड़ हुई थी। इस बात का खुलासा तब हुआ जब जायरा ने सोशल मीडिया पर रोते हुए वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वह फ्लाइट में हुई घटना की जानकारी दे रही थीं।

विज्ञापन
Dangal fame Zaira Wasim quits Bollywood says I officially declare my disassociation with this field
Zaira Wasim - फोटो : social media

वीडियो में जायरा ने कहा था - 'एक शख्स ने उनकी ढाई घंटे की यात्रा को नरकीय बना दिया। मैं इस घटना को फोन में रिकॉर्ड करना चाहती थी, लेकिन कम रोशनी के कारण मैं ऐसा नहीं कर पाई। यह हरकत पांच से दस मिनट तक जारी रही और मैं समझ गई कि वह छेड़छाड़ कर रहा है। पीछे वाली सीट पर बैठे विकास अपने पैर को बार-बार ऊपर नीचे कर रहा था। कभी गर्दन पर तो कभी पीछ को छूने का प्रयास कर रहा था।' जायरा का यह वीडियो तुरंत वायरल हो गया था जिसके बाद तुरंत कार्रवाई हुई। आपको बता दें, जायरा प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द स्कॉई इज पिंक' में नजर आएंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed