विजया निर्मला के निधन से लेकर तमन्ना भाटिया के घर तक, इस हफ्ते चर्चा में रही साउथ की ये खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री और निर्देशक विजया निर्मला का निधन
अभिनेत्री और निर्देशक विजया निर्मला का 73 साल की उम्र में हैदराबाद में निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को नानकरामगुडा स्थित उनके घर लाया गया, जहां परिवार के सदस्यों ने श्रद्धांजलि दी थी। साल 1964 में आई मलयालय फिल्म 'भार्गवी निलयम' से वह लोगों के बीच मशहूर हुईं। एक महिला फिल्म निर्माता द्वारा निर्देशित अधिकांश फिल्मों के लिए उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। विजया को साल 2008 में तेलुगू सिनेमा के पुरस्कार रघुपीठ वेंकैया अवॉर्ड से नवाजा गया था। निर्मला ने करीब 200 से ज्यादा तेलुगू, तमिल और मलयालम फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने 40 से ज्यादा फिल्मों का निर्देशन भी किया है।
दूसरी बार पिता बनने वाले हैं अभिनेता यश
फिल्म 'केजीएफ' से अपने फैन्स के दिलों पर राज करने वाले अभिनेता यश ने इस हफ्ते वीडियो जारी कर फैंस को खुशखबर दी थी। यश की पत्नी राधिका पंडित दूसरी बार मां बनने वाली हैं। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने अपनी फिल्म के नाम का जिक्र करते हुए लिखा था, 'YGF chapter 2।' ये वीडियो काफी मजेदार ढंग से बनाया गया है जिसमें लिखा है- 'हाय एव्री वन- मैं आर्या। आपलोगों को यकीन नहीं होगा, जो मैंने अभी-अभी सुना है। वे मेरे पापा की स्पीड की बात कर रहे थे लेकिन इतनी? एक मिनट रुकिए। क्या यह काफी जल्दी है या अनाउंस के लिए देर हो चुकी है? लेकिन मुझे यकीन है कि आपलोग खुश होंगे। मैं भी हूं क्योंकि मेरे पैरंट्स फिर से माता-पिता बनने वाले हैं। बेबी नंबर 2 के लिए। रुकिए, क्या इसका मतलब ये है कि मुझे अपने खिलौने शेयर करने होंगे? ठीक है। स्वैग से करेंगे उसका स्वागत- आर्या यश।'
पिछले हफ्ते सुपरस्टार कमल हासन ने बिग बॉस तमिल सीजन 3 की धमाकेदार शुरुआत की। शो शुरू होने के साथ ही ये शो विवादों में भी आ गया। इसके पीछे की वजह थी। एक पत्रकार ने ट्वीट करते हुए लिखा- मैं पिछले हफ्ते बिग बॉस के घर में था। मैंने देखा कि दीवार पर से साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की फोटो हटा दी गई है।" देखते ही देखते ये ट्वीट वायरल हो गया। चैनल के इस कदम के लिए लोग इसकी निंदा करने लगे।
तमन्ना भाटिया ने इस हफ्ते मुंबई के वर्सोवा में दोगुनी कीमत देकर सी व्यू अपार्टमेंट खरीदा है। डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, तमन्ना ने जो घर खरीदा है वो 80 हजार 778 रुपए प्रति स्क्वायर फीट के हिसाब से लिया है। तमन्ना ने इसके लिए 16 करोड़ खर्च किए। इसके अलावा उन्होंने 4.56 करोड़ अपार्टमेंट के रेनोवेशन पर और 99.60 लाख रुपए रजिस्ट्रेशन पर खर्च किए। तमन्ना का ये अपार्टमेंट बिल्डिंग के 14वें मंजिल पर है, जो वर्सोवा जुहू लिंक रोड पर स्थित है।