{"_id":"5da6bdb28ebc3e93d100a8a4","slug":"mohena-singh-bidaai-video-she-married-with-cabinet-minister-satpal-maharaj-son-suyesh-rawat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अपनी विदाई में फूट-फूट कर रोईं टीवी एक्ट्रेस मोहिना, शाही शादी का वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अपनी विदाई में फूट-फूट कर रोईं टीवी एक्ट्रेस मोहिना, शाही शादी का वीडियो हुआ वायरल
टीवी एक्ट्रेस और रीवा की राजकुमारी मोहिना सिंह ने 14 अक्टूबर को उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश रावत के साथ शादी कर ली । ये शादी हरिद्वार में हुई । इस शाही शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए । मोहिना लाल जोड़े, रजवाड़े जवैलरी और लंबे घूंघट में फेरे लेते हुए नजर आईं ।
2 of 5
mohena singh
- फोटो : social media
अब मोहिना की विदाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । इसमें मोहिना अपनी भाभी के गले लग खूब रो रही हैं । इस वीडियो को टीम मोहिना सिंह नाम के एक इस्टाग्राम पेज से शेयर किया गया है । इस पोस्ट में लिखा, 'बाबुल की गुड़िया चली अपने ससुराल' ।
बता दें कि सुयश नाचते हुए अपनी दुल्हन को लेने पहुंचे थे । वहीं शादी के बाद मोहिना और सुयश ने जमकर डांस किया । शादी की सभी रस्में भव्य तरीके से हुईं । दूर-दूर तक स्थानीय लोगों के लिए बैठने की भी व्यवस्था की गई थी । योग गुरु रामदेव बाबा भी नए जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचे ।
अभिनय करने से पहले मोहिना रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' में नजर आई थीं। शो में मोहिना कोरियाग्राफर टेरेंस लुइस की टीम में थीं। इसके बाद उन्होंने अभिनय शुरू किया। टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में मोहिना ने कीर्ति सिंघानिया का किरदार निभाया था।
मोहिना टीवी के अलावा फिल्मों में भी हाथ आजमा चुकी हैं। वो रेमो डिसूजा की फिल्म 'एबीसीडी: एनी बडी कैन डांस' में नजर आई थीं। टाइम्स ऑफ इंडिया से इंटरव्यू के दौरान मोहिना ने बताया कि 'शादी के बाद मैं मुंबई और अभिनय दोनों को छोड़ दूंगी। मेरी जिंदगी 180 डिग्री बदलने वाली है। मैं खुश होने के साथ थोड़ी सी परेशान भी हूं। टीवी छोड़ने का फैसला मेरे कुछ दोस्तों को सही नहीं लगा लेकिन मैं हमेशा अपने दिल की सुनती हूं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।