फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रितिक की मोहेंजो दारो ने बंद करा दिया ये प्रोडक्शन हाउस

Fri, 02 Sep 2016 04:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, मुंबई
टीम डिजिटल/अमर उजाला, मुंबई Updated Fri, 02 Sep 2016 04:50 PM IST
विज्ञापन
mohenjo daro closed this production house
मोहेंजो दारो

मोहेंजो दारो की नाकामी बनी वजह

रितिक रोशन की नई फिल्म मोहेंजो दारो के फ्लॉप होने से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री भीतर से हिल गई है। इस फिल्म की नाकामी के साथ ही इस फिल्म में पैसा लगाने वाली दुनिया की मशहूर फिल्म निर्माता कंपनी वाल्ट डिजनी ने अब भारत में फिल्म निर्माण न करने का फैसला कर लिया है। वाल्ट डिजनी ने देश की मशहूर फिल्म निर्माता कंपनी यूटीवी को खरीद कर डिजनी यूटीवी बनाई थी। यही नहीं डिजनी ने अपने एमडी सिद्धार्थ राय कपूर से भी नाता तोड़ लिया है।

रितिक की मोहेंजो दारो ने बंद करा दिया ये प्रोडक्शन हाउस

mohenjo daro closed this production house
मोहेंजो दारो

75 करोड़ रुपये का घाटा

मोहेंजो दारो के डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर हैं। आशुतोष गोवारिकर के फिल्म निर्देशन करियर की शुरुआत आमिर खान की फिल्म बाजी से हुई थी जो आमिर की चंद सुपर फ्लॉप फिल्मों में गिनी जाती है। आशुतोष ने फिल्म मोहेंजो दारो 125 करोड़ रुपये की लागत से बनाई। रिलीज के बाद ये फिल्म अब तक सिर्फ 50 करोड़ रुपये ही कमा सकी है।

रितिक की मोहेंजो दारो ने बंद करा दिया ये प्रोडक्शन हाउस

mohenjo daro closed this production house
खेले हम जी जान से

आशुतोष के अपशकुन

इससे पहले आशुतोष गोवारिकर एक और फिल्म निर्माण कंपनी में ताला लगवा चुके हैं। ये कंपनी थी पीवीआर मल्टीप्लेक्स चेन चलाने वाली कंपनी की फिल्म निर्माण विंग पीवीआर पिक्चर्स। इस कंपनी के लिए आशुतोष ने अभिषेक बच्चन को लेकर खेले हम जी जान से बनाई थी। इस फिल्म का बजट कंपनी ने 46 करोड़ रुपये तय किया था, फिर फिल्म बनने के दौरान ही कंपनी चलाने वालों की समझ में आया कि इसकी लागत शायद वसूल न हो पाए। बहुत रो धोकर ये बजट 35 करोड़ पर आकर टिका था। पर फिल्म रिलीज के बाद थिएटरों से अपनी ये लागत भी वसूल नहीं कर पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रितिक की मोहेंजो दारो ने बंद करा दिया ये प्रोडक्शन हाउस

mohenjo daro closed this production house
फितूर

डिजनी ने गंवाए 195 करोड़

डिजनी यूटीवी की हालत लगातार फ्लॉप फिल्मों ने खस्ता कर दी। मोहेंजो दारो से पहले रिलीज हुई कंपनी की फिल्मों में से फितूर 75 करोड़ रुपये में बनी। ये फिल्म सिर्फ 25 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर सकी। कट्टी बट्टी 45 करोड़ रुपये की लागत से बनी और सिर्फ 15 करोड़ कमा सकी। इसी कंपनी की एक और फिल्म फैंटम 75 करोड़ रुपये में बनी थी, जो बॉक्स ऑफिस पर करीब 35 करोड़ रुपये ही बटोर सकी थी। पिछली चार फिल्मों में ही डिजनी यूटीवी ने करीब 195 करोड़ रुपये गंवा दिए हैं।

विज्ञापन

रितिक की मोहेंजो दारो ने बंद करा दिया ये प्रोडक्शन हाउस

mohenjo daro closed this production house
हवाईजादा

बिग पिक्चर्स भी नहीं बनाएगी फिल्में

बिना सिर पैर की कहानियों को लेकर बनने वाली बड़े बजट की फिल्मों ने तमाम दूसरे प्रोडक्शन हाउस की भी हालत खस्ता कर दी है। अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस बिग पिक्चर्स ने आयुष्मान खुराना जैसे एक्टर को लेकर हवाईजादा बनाई 35 करोड़ रुपये में, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ रुपये भी नहीं कमा सकी। फिल्म फ्लॉप होने के बाद कंपनी से इसके सीईओ संजीव लांबा से लेकर तमाम दूसरे सीनियर अफसरों की छुट्टी कर दी गई। कंपनी ने अब खुद से फिल्में बनानी बंद कर दी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed