फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोना ने पहली बार बताई थी बोनी कपूर संग रिश्ते की सच्चाई, कहा था- मेरा पति अब किसी और को...

Sun, 02 Feb 2020 06:35 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 02 Feb 2020 06:35 PM IST
विज्ञापन
Mona Shourie Kapoor Birthday Special Untold Facts Of Her Marriage With Boney Kapoor
मोना कपूर, बोनी कपूर बच्चों के साथ - फोटो : Social Media

'मिस्टर इंडिया', 'नो एंट्री', 'जुदाई' और 'वांटेड' जैसी सुपरहिट फिल्में बनाने वाले बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना शौरी कपूर का 2 फरवरी को जन्मदिन है। मोना का जन्म 1964 को दिल्ली में हुआ था। मोना का साल 2012 में कैंसर की बीमारी की वजह से निधन हो गया था। आगे की स्लाइड में जानिए कैसे बोनी कपूर और मोना शौरी की शादी हुई और फिर दोनों का अलगाव किसकी वजह से हुआ।

Mona Shourie Kapoor Birthday Special Untold Facts Of Her Marriage With Boney Kapoor
मोना कपूर

बोनी कपूर ने जब मोना से शादी की तब दोनों एक दूसरे के लिए अनजान थे। साल 1983 में दोनों की शादी हुई थी। साल 1985 में अर्जुन कपूर का जन्म हुआ और साल 1987 में उनकी बहन अंशुला का। लेकिन कुछ साल बाद बोनी की नजदीकियां श्रीदेवी से बढ़ गईं। साल 1996 को जब बोनी कपूर और श्रीदेवी ने शादी कर ली तब जाकर मोना कपूर को एहसास हुआ कि उनका घर टूट चुका है।

Mona Shourie Kapoor Birthday Special Untold Facts Of Her Marriage With Boney Kapoor
श्रीदेवी बोनी कपूर - फोटो : self

मोना ने चुपचाप बोनी कपूर को इस रिश्ते से आजाद कर दिया। क्योंकि श्रीदेवी शादी से पहले ही गर्भवती हो चुकी थीं। श्रीदेवी और बोनी कपूर की शादी से दुखी मोना ने एक बार 2007 के एक इंटरव्यू में कहा था कि बोनी के साथ मेरी अरेंज मैरिज हुई थी। बोनी मुझसे 10 साल बड़े थे। जब मैंने उनसे शादी की, तब मेरी उम्र 19 साल थी। हमारी शादी 13 साल पुरानी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mona Shourie Kapoor Birthday Special Untold Facts Of Her Marriage With Boney Kapoor
मोना कपूर बच्चों के साथ - फोटो : social media

मोना कपूर ने कहा था यही वजह है कि जब मुझे पता चला कि मेरे पति किसी और से प्यार करते हैं तो धक्का लगा। बोनी को अब मेरी नहीं किसी और की जरूरत थी। दूसरा मौका देने के लिए रिश्ते में कुछ भी नहीं बचा था क्योंकि श्रीदेवी प्रेग्नेंट हो चुकी थीं। उनका रिश्ता कायम हो चुका था। मेरा इससे बाहर निकलना ही बेहतर था। उन्होंने इस रिश्ते के दर्द को चुपचाप बर्दाश्त कर लिया।

विज्ञापन
Mona Shourie Kapoor Birthday Special Untold Facts Of Her Marriage With Boney Kapoor
मोना कपूर, बोनी कपूर बच्चों के साथ - फोटो : Social Media

मोना ने इंटरव्यू में ये भी कहा था कि दोनों की शादी का बच्चों पर भी बुरा असर पड़ा। मेरा बेटा अर्जुन और बेटी अंशुला तब स्कूल में थे। स्कूल में मेरे बच्चों को बुरे-बुरे तानों का सामना करना पड़ा लेकिन वे स्ट्रॉन्ग बने और पूरी कंडीशन को समझा। बता दें श्रीदेवी से शादी करने के बाद बोनी कपूर ने अपनी पहली पत्नी से सारे रिश्ते तोड़ लिए थे। ऐसे में मोना शौरी कपूर ने अकेले ही बेटे अर्जुन और अंशुला की परवरिश की। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed