फिल्मों और टीवी सीरियल से अपनी पहचान बना चुकीं मोना सिंह अब शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं । मोना की शादी 27 दिसंबर को है । मोना एक दक्षिण भारतीय इनवेस्टमेंट बैंकर से शादी करने जा रही हैं । 38 साल की मोना के मंगेतर के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है । साथ ही उनकी कोई तस्वीर भी सामने नहीं आई है । मोना की प्रीवेडिंग सेरेमनी शुरू हो चुकी है । मोना की मेहंदी और हल्दी की तस्वीरें सामने आ गई हैं । ये शादी परिवार के करीबी सदस्यों और दोस्तों के बीच होगी । शादी से पहले मोना अपनी बैचलर पार्टी भी एंज्वॉय करती नजर आईं । इसमें मोना के टीवी इंडस्ट्री के कई दोस्त पहुंचे थे ।
मोना सिंह की मेहंदी की तस्वीरें आईं सामने, जल्द ही बनेंगी इस शख्स की दुल्हन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोना की मेहंदी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जो उनकी ब्राइड टीम ने शेयर की हैं। इस मौके पर मोना पिंक कलर का सूट पहने नजर आईं । साथ ही फूलों की ज्वैलरी पहने दिखीं । एक फोटो में मोना अपने दोस्त गौरव गेरा के साथ भी पोज देती दिखीं ।
खबर है कि मोना की शादी में टीवी इंडस्ट्री के कई दिग्गज पहुंच सकते हैं। मोना ने टीवी सीरियल 'जस्सी जैसी कोई नहीं' से अपने टीवी करियर की शुरुआत की थी। उनका ये शो बहुत हिट हुआ। यह शो साल 2003 से 2006 तक चला था। इसमें मोना सिंह ने जसमीत वालिया का किरदार अदा किया था। इस शो के लिए मोना को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री समेत पांच पुरस्कारों से नवाजा गया।
Happpy diwali to all #friends #family #happiness #love #food #happyfaces #light
A post shared by Mona Singh (@monajsingh) on
इसके बाद मोना 'क्या हुआ तेरा वादा' और 'प्यार को हो जाने दो' जैसे हिट टीवी सीरियल में दिखीं । मोना को फिल्मों में भी मौका मिला । राजकुमार हिरानी निर्देशित फिल्म '3 ईडियट्स' में मोना सिंह ने करीना कपूर की बहन का किरदार निभाया था। यह मोना की पहली फिल्म थी। वैसे तो मोना का किरदार छोटा था लेकिन उनके किरदार की काफी तारीफ हुई थी ।
इस साल रिलीज हुई वेब सीरीज मिशन ओवर मार्स में मोना सिंह ने इसरो की एक वैज्ञानिक (मौसमी घोष) की भूमिक अदा की थी। एकता कपूर की इस वेब सीरीज में मोना द्वारा निभाया किरदार महिला सशक्तिकरण की भावना से भरपूर था। आठ एपिसोड की इस वेब सीरीज में मोना ने एक जुझारु महिला का किरदार अदा किया है।