मोना सिंह की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, लाल जोड़े में शरमाती हुईं दिखीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोना ने टीवी सीरियल 'जस्सी जैसी कोई नहीं' से अपने टीवी करियर की शुरुआत की थी। उनका ये शो बहुत हिट हुआ। यह शो साल 2003 से 2006 तक चला था। इसमें मोना सिंह ने जसमीत वालिया का किरदार अदा किया था। इस शो के लिए मोना को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री समेत कई पुरस्कारों से नवाजा गया।
इसके बाद मोना 'क्या हुआ तेरा वादा' और 'प्यार को हो जाने दो' जैसे हिट टीवी सीरियल में दिखीं । मोना को फिल्मों में भी मौका मिला । राजकुमार हिरानी निर्देशित फिल्म '3 इडियट्स' में मोना सिंह ने करीना कपूर की बहन का किरदार निभाया था। यह मोना की पहली फिल्म थी। वैसे तो मोना का किरदार छोटा था लेकिन उनके किरदार की काफी तारीफ हुई थी।
इस साल रिलीज हुई वेब सीरीज 'मिशन ओवर मार्स' में मोना सिंह ने इसरो की एक वैज्ञानिक (मौसमी घोष) की भूमिक अदा की थी। एकता कपूर की इस वेब सीरीज में मोना द्वारा निभाया किरदार महिला सशक्तिकरण की भावना से भरपूर था। आठ एपिसोड की इस वेब सीरीज में मोना ने एक जुझारु महिला का किरदार अदा किया है।
जानें क्यों डांस रियलिटी शो के बीच में ही रो पड़ीं दीपिका पादुकोण, वायरल हो रहा है वीडियो